अभी भी डरावने हैं कोरोना के आंकड़े, 24 घंटों में मिले 11,451 नए मरीज, 266 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के अब भी 10 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसी कारण रोजाना 200 से ज्‍यादा लोगों की जानें भी जा रही हैं। वहीं, सरकार का टीकाकरण अभियान जोरों पर चल रहा है। रोज लाखों कोरोना टेस्‍ट भी हो रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने अभी बताया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 11,451 नए मामले आए हैं। वहीं, 13,204 मरीजों की रिकवरी हुई और 266 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

1,08,47,23,042 वैक्‍सीन के डोज दिए जा चुके

1,08,47,23,042 वैक्‍सीन के डोज दिए जा चुके

हेल्‍थ बुलेटिन के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्‍या अब 3.28 करोड़ हो गई है। जिनमें से सक्रिय मामले 142826 हैं। इनके अलावा कुल रिकवरी 33763104 हो गई हैं। वहीं, कुल मौतें 461057 हुई हैं। और, वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,08,47,23,042 हो चुका है। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से बताया गया कि, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए हजारों सैंपल टेस्ट किए गए। इसी के साथ कल तक कुल 60,92,01,294 सैंपल टेस्ट किए जा चुके थे।

 केरल में अभी हालत काफी खराब

केरल में अभी हालत काफी खराब

पूरे देश में अभी जिन राज्‍यों में कोरोना का संक्रमण ज्‍यादा फैला हुआ है...उनमें केरल टॉप पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,451 नए मामले आए और 266 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 7124 मामले और 21 मौतें शामिल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने यह भी बताया कि, केरल में रिकवरी 7488 हुईं।

केंद्र सरकार ने भेजी वैक्सीन

केंद्र सरकार ने भेजी वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कुछ देर पहले बताया गया कि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 116 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 15.6 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोविड-19 के 11,451 नए मामले दर्ज, COVID19 Update | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+