कोरोना के मामलों में हल्की राहत, 24 घंटों में मिले 21257 नए केस और 271 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 08। देश में फेस्टिव सीजन के दौरान कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से देश में फिर से कोरोना के नए केस 20 हजार के पार चले गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 21257 नए मरीज मिले हैं। ये आंकड़ा गुरुवार के मुकाबले 5 फीसदी कम हुआ है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना से जान गंवाने मरीजों की संख्या 271 है, जो कि कल 318 थी।

Coronavirus

रिकवरी रेट और एक्टिव केस का आंकड़ा बेहतर

राहत वाली बात ये है कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट लगातार बेहतर हो रहा है। देश में अभी कोरोना का रिकवरी रेट लगभग 97.96 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। देश में अभी तक कुल 3,32,25,221 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या ढाई लाख से नीचे बनी हुई है। अभी एक्टिव केस की संख्या 2,40,221 है। ये आंकड़ा पिछले 205 दिनों का सबसे बेहतर आंकड़ा है।

24 हजार से अधिक मरीज हुए रिकवर

ICMR के अनुसार, गुरुवार को 13,85,706 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 21257 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में 24963 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं देश में पॉजिटिविटी रेट 1.53 के आसपास है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वो 1.64 के आसपास है। देश में अभी तक 93.17 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। भारत की लगभग 71 फीसदी एडल्ट आबादी वैक्सीन की एक डोज ले चुकी है। वहीं 27 फीसदी मरीजों ने दोनों डोज ले ली है।

गुरुवार को मिले थे कोरोना के 22 हजार से अधिक मरीज

गुरुवार को देश में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 22431 था और 318 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं गुरुवार को एक्टिव केस की संख्या 2,44,198 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+