घरेलू हवाई यात्रियों का नया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 1.04 Cr यात्रियों ने भरी उड़ान

भारत में विमान से सफर करने वाले घरेलू हवाई यात्रियों की तादाद एक करोड़ को पार कर गई है। अक्टूबर में 1.04 करोड़ लोगों ने उड़ान भरी। ये दूसरी बार है जब एक महीने में एक करोड़ से ज्यादा घरेलू यात्रियों ने विमान से सफर किया हो।

India records highest-ever number 1.04 crore domestic flyers in October

नई दिल्ली। भारत में विमान से सफर करने वाले घरेलू हवाई यात्रियों की तादाद एक करोड़ को पार कर गई है। अक्टूबर में 1.04 करोड़ लोगों ने उड़ान भरी। ये दूसरी बार है जब एक महीने में एक करोड़ से ज्यादा घरेलू यात्रियों ने विमान से सफर किया हो। इससे पहले मई में एक करोड़ एक लाख लोगों ने घरेलू हवाई सफर किया था। डीजीसीए के मुताबिक अक्टूबर में 1.04 करोड़ लोगों ने देश में कहीं आने-जाने के लिए विमानों का उपयोग किया। गंदगी की शिकायत की तो एयर एशिया के स्टाफ ने महिला यात्री को धमकाया,गलत तरीके से पकड़ा, तीन पर एफआईआर

अक्टूबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 20.5 फीसदी बढ़ी है पिछले साल अक्टूबर में 86.7 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की थी। इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच देश में 9.5 करोड़ लोग हवाई सफर कर चुके हैं, जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17.3 फीसदी अधिक है। अक्टूबर में हवाई सफर करने वाले 1.04 करोड़ यात्रियों में से सर्वाधिक 39.5 फीसदी ने इंडिगो की सेवा ली। इसके बाद स्पाइसजेट और एयर इंडिया को 13.1 फीसदी यात्री मिले। गोएयर को 8.8 फीसदी यात्रियों ने चुना। अक्टूबर में त्योहारी मौसम के चलते यात्रियों के बढ़ने की बात कही जा रही है। साथ ही व्यस्त रूटों पर विमानन कंपनियों के सीट बढ़ाना, नए सेक्टर्स में इजाफा और कम किराये की वजह से यात्रियों की संख्या में तेजी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+