गंदगी की शिकायत की तो एयर एशिया के स्टाफ ने महिला यात्री को धमकाया,गलत तरीके से पकड़ा, तीन पर एफआईआर

गंदगी की शिकायत की तो एयर एशिया के स्टाफ ने महिला यात्री से की बदतमीजी, तीन पर एफआईआर

नई दिल्ली। एयर एशिया की फ्लाइट से सफर कर रही महिला मुसाफिर ने स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मामला तीन नवंबर का है, जब महिला एयर एशिया की फ्लाइट से रांची से बेंगलुरू जा रही थी। महिला का आरोप है कि टॉयलेट गंदा होने की शिकायत करने के बाद उसके साथ बदतीमीजी की गई। महिला ने एयर एशिया के तीन स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ बदसलूकी और प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब तक एयरलाइंस की ओर से मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

Air Asia staff alleged humiliated Woman passenger FIR filed against 3 staffers

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि एयरलाइंस का टॉयलेट काफी गंदा था, जिसकी उसने शिकायत की। इस पर क्रू के मेंबर्स ने उसी को धमकाना शुरू कर दिया और फ्लाइट से उतार देने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसको गलत तरह से छुआ गया। इतना ही नहीं जब विमान रात 11.30 बजे बेंगलुरु के रास्ते में हैदराबाद में उतरा, तब उन्होंने उसकी तस्वीरें लीं और उसी को गलत कहते हुए माफी मांगने को कहा। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस के सामने भी इससे अभद्रता की गई। महिला बेंगलुरु की रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+