कोरोना महामारी के दौरान भारत में 20 अरब डॉलर की एफडीआई: विदेश सचिव

नई दिल्ली। कोरोनो वायरस महामारी के बाद में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) हुआ हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। श्रृगंला ने यूके में CII के एक इवेंट में बोलते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा देश के तौर पर उभर रहा है। कोरोना संकट के बीच 20 बिलियन डॉलर की एफडीआई इसका सबूत है।

 India received over USD 20 billion in FDI amid coronavirus pandemic Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla

विदेश सचिव ने कहा कि कई बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भारत में महत्वपूर्ण निवेश की घोषणा की है। जिसमें गूगल की ओर से 10 बिलियन अमरीकी डालर, फेसबुक ने 5 बिलियन डालर और मुबाडाला ने 1.2 बिलियन अमरीकी डॉलर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद हमें इस वर्ष 20 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक एफडीआई प्राप्त हुआ है। हालांकि 2019 में वैश्विक एफडीआई में एक प्रतिशत की गिरावट आई, भारत में एफडीआई 20 प्रतिशत बढ़ गया।

विदेश सचिव ने एफडीआई बढ़ने के लिए मौजूदा सरकार के फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले छह वर्षों में भारत में व्यापार करने में आसानी के लिए कई ऐतिहासिक सुधार किए हैं। आज, भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमने पारदर्शी और अनुमानित कर व्यवस्था लागू की है। भारत सरकार ने पहले से प्रतिबंधित क्षेत्रों जैसे अंतरिक्ष, रक्षा और परमाणु ऊर्जा में अधिक निजी भागीदारी के लिए किए गए विभिन्न संरचनात्मक सुधार किए हैं। जिसका सकारात्मक असर हुआ है।

इससे पहले सोमवार को सरकार ने संसद में जानकारी दी है कि चीन से भारत में आने वाले निवेश में पिछले तीन सालों में भारी गिरावट आई है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि वित्त वर्ष 2019-20 में चीनी एफडीआई गिर कर 16.37 करोड़ डॉलर (163.77 मिलियन डॉलर) रह गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+