मौलाना मसूद अजहर पर अब भारत पाकिस्तान को सौंपेगा डॉजियर
नई दिल्ली। पठानकोट आतंकी हमले के साथ ही एक बार फिर से जैश-ए-मोहम्मद और इसके कमांडर मौलाना मसूद अजहर का नाम फिर से भारत में गूंजने लगा है।

वही मसूद अजहर जिसे वर्ष 1999 में एयर इंडिया के प्लेन आईसी 814 को छुड़ाने के लिए भारत ने छोड़ा था। अब भारत ने एक डॉजियर के जरिए पाकिस्तान को मसूद अजहर पर शिंकजा कसने के लिए मजबूर करने की तैयारी कर ली है।
पढ़ें-आतंकियों की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी का पाक को संदेश
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 65 पेज के इस डॉजियर के जरिए मसूद अजहर की आतंकी वारदातों के बारे में पाक को आगाह करने की तैयारी की है।
न सिर्फ मसूद अजहर बल्कि इस डॉजियर में ऐसे कुछ पुराने नाम भी हैं जिनके बारे में भारत अक्सर पाक से जिक्र तो करता है लेकिन कभी भी उसे ठोस कुछ हासिल नहीं हो पाता है।
इस डॉजियर में डॉन दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद और इसी संगठन में नंबर दो जकी-उर-रहमान लखवी का नाम भी है।
रक्षा मंत्री पार्रिकर ने कहा बहुत सह चुके अब नहीं सहेंगे
बताया जा रहा है कि इस डॉजियर में मसूद अजहर के भाषण, उसकी और बाकी आतंकियों की भारत के खिलाफ जारी गतिविधियों के साथ ही टेरर फंडिग और आतंकियों के कैंप्स के बारे में भी सारी जानकारी है। आपको बता दें कि पिछले
हफ्ते खबर आई थी कि पाक में मसूद अजहर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उसी दिन कुछ घंटों के बाद पाक सरकार की ओर से मीडिया को जानकारी दी गई थी कि उसे सिर्फ प्रोटेक्टिव कस्टडी में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications