कोरोना प्रभावित देशों की सूची में 9वें स्थान से 7वें पर पहुंचा भारत, हर दिन आ रहे हैं 8 हजार से अधिक मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में आज 8,335 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जिसके बाद कुल संख्या 190,162 पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत कोरोना संक्रमित देशों की टॉप 10 सूची में 9वें स्थान से 7वें पर पहुंच गया है। भारत पहले फ्रांस के नीचे था लेकिन अब फ्रांस से भी आगे निकल गया है। बीते दो दिन से हर रोज 8 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

सबसे ज्यादा संक्रमितों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर

सबसे ज्यादा संक्रमितों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर

सबसे ज्यादा संक्रमितों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां 18 लाख से ज्यादा मामले हैं। ब्राजील में पांच लाख से ज्यादा मामले हैं और वो तीसरे पायदान पर है। रूस में 4,05,843 मामले हैं वह तीसरे स्थान पर है। इसके बाद स्पेन 2,86, 308, ब्रिटेन 2,74, 762 और इटली में 2,33,019 के साथ क्रमश: चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर है। भारत में आज सबसे ज्यादा 8,335 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 215 लोगों की मौत भी हुई है।

 देश में संक्रमितों की संख्या 1.88 लाख के पार

देश में संक्रमितों की संख्या 1.88 लाख के पार

भारत में अब तक 5,402 लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। भारत में अब तक 91, 429 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं और 93,331 लोग अभी बीमारी से लड़ रहे हैं। लॉकडाउन 4 में छूट देने के बाद भारत में कोरोना के मामले और तेजी से बढ़े हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 18 मई को लागू किए गए चौथे चरण के लॉकडाउन के दौरान रविवार सुबह 8 बजे तक संक्रमण के 85,974 मामले सामने आए जो देश में अब तक आए कुल मामलों का तकरीबन आधा है।

 देश में सबसे अधिक 65,168 संक्रमित महाराष्ट्र में

देश में सबसे अधिक 65,168 संक्रमित महाराष्ट्र में

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 65,168 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 21,184, दिल्ली में 18,549, गुजरात में 16,343, राजस्थान में 8,617, मध्य प्रदेश में 7,891 और उत्तर प्रदेश में 7,445 लोग इस बीमारी की चपेट में आए। इस बीच, शनिवार को देश में लागू लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन तक सीमित करके अवधि को 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया।लॉकडाउन 5.0 में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। पहला चरण आठ जून से लागू होगा।इसके तहत, 8 जून से मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुल सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+