फोर्ब्स एशिया की लिस्ट में भारत की कंपनियों का डंका, चीन को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली, 15 अगस्त। भारत में किस तरह से नए स्टार्ट अप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एशिया में एक बिलियन वाली कंपनियां सर्वाधिक भारत में हैं। भारत में 24 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी कैपिटल एक बिलियन है। पिछले हफ्ते फोर्ब्स एशिया ने अपने 2022 के एडिशन में एशिया-पैसिफिक रीजन की 200 मिड साइज कंपनियों की लिस्ट जारी की थी। ये वो कंपनियां हैं जो मार्केट में लिस्टेड हैं और जिनकी कैपिटल कम से कम एक बिलियन डॉलर है। हालांकि पिछले साल 2021 में इन कंपनियों की संख्या 26 थी जोकि इस साल 24 हो गई है।

forbes

एशिया में सर्वाधिक एक बिलियन कैपिटल वाली कंपनियों के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर है, चीन में 22 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी कम से कम कैपिटल 1 बिलियन डॉलर है। ताइवान में सर्वाधिक 30 कंपनियां हैं, जबकि जापान में 29 और साउथ कोरिया में 27 कंपनियां हैं। इस लिस्ट को 2 हजार कंपनियों के आधार पर चयनित किया गया है, जिनकी वार्षिक बिक्री 10 मिलियन डॉलर से अधिक है लेकिन 1 बिलियन डॉलर से अधिक है।

फोर्ब्स एशिया का कहना है कि इस लिस्ट का उद्देश्य उन कंपनियों की पहचान करना है जो लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कंपनियों का चयन पिछले तीन सालों में उनके कर्ज, बिक्री, प्रति शेयर पर कमाई के आधार पर किया गया है। फोर्ब्स ने पूरे साल के नतीजों के आधार पर 11 जुलाई 2022 के आंकड़ों के आधार पर लिस्ट को तैयार किया है। इस लिस्ट में मुख्य रूप से फार्मा सेक्टर की कंपनियों ने अपनी जगह बनाई है। कोरोना काल की वजह से इन कंपनियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया। कोरोना काल के बाद रेस्टोरेंट, कंज्यूम इलेक्ट्रॉनिक, मनोरंजन, लग्जरी रिटेल ब्रांड से जुड़ी कंपनियों ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई।

फोर्ब्स की लिस्ट में कपड़ा बनाने वाली कंपनी डॉलर इंडस्ट्रीज भी शामिल है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 30 फीसदी का मुनाफा कमाया है। कंपनी का राजस्व 181 मिलियन डॉलर है, जबकि नेट इंकम 20 मिलियन डॉलर है, मार्केट कैपिटल की बात करें तो यह 389 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा आरती इंडस्ट्री लिमिटेड, जोकि केमिकल प्रोडक्ट बनाती है। उसका नाम शामिल है। साथ ही द आवर ग्लास का नाम भी लिस्ट में शामिल है। कंपनी के मुनाफे में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। यह कंपनी रोलेक्स, पैटेक फिलिप जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट बेचती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+