VIDEO: 'क्या मैं रिटायर हो जाऊं?' संन्यास के सवाल पर हरमनप्रीत कौर को आया गुस्सा! फैंस को आई धोनी की याद

Harmanpreet Kaur Video Viral: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) की शुरुआत से पहले लंदन में आयोजित कप्तानों की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने अपने संन्यास की अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक रिपोर्टर को बेहद कड़क और तीखा जवाब दिया। हरमनप्रीत का यह अंदाज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिलाने वाला था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हरमनप्रीत कौर से संन्यास को लेकर हुआ सवाल (Harmanpreet Kaur Video Viral)

हरमनप्रीत कौर अपने करियर का रिकॉर्ड 10वां टी20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू करने जा रही हैं। उनकी उम्र को लेकर क्रिकेट गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या यह उनका आखिरी वैश्विक टूर्नामेंट होगा। कप्तानों की प्रेस मीट में इसी को लेकर सवाल पूछा गया था। लंदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने हरमनप्रीत से पूछा कि क्या आगामी टूर्नामेंट उनका आखिरी विश्व कप होने जा रहा है? इस सवाल पर असहज होने के बजाय भारतीय कप्तान ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रिपोर्टर पर ही सवाल दाग दिया।

Harmanpreet Kaur 1

हरमनप्रीत ने कर दी रिपोर्टर की बोलती बंद

हरमनप्रीत ने रिपोर्टर से कहा कि क्यों? क्या आपको लगता है कि मुझे अब रुक जाना चाहिए (खेलना बंद कर देना चाहिए)? या फिर संन्यास ले लेना चाहिए? इस पर रिपोर्टर ने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं। फिर मुस्कुराते हुए हरमनप्रीत बोलीं तो फिर आप ऐसा सवाल क्यों पूछ रहे हैं? इस सटीक और हाजिरजवाबी के बाद कमरे में कुछ पलों के लिए सन्नाटा छा गया।

धोनी के साथ हो चुकी है ऐसी घटना

सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस हरमनप्रीत के इस आत्मविश्वास की जमकर सराहना कर रहे हैं। हरमनप्रीत का यह रवैया हूबहू एमएस धोनी के उस ऐतिहासिक वाकये की याद दिलाता है, जो उन्होंने करीब एक दशक पहले किया था। एक बेहद निराशाजनक हार के बाद जब एक विदेशी पत्रकार ने धोनी से संन्यास को लेकर सवाल किया था, तब धोनी ने उस पत्रकार को मंच पर अपने पास बुलाकर अपनी बगल वाली कुर्सी पर बैठा लिया था।

IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़
IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़

धोनी ने तब पत्रकार से ही अपनी फिटनेस, दौड़ने की क्षमता और उम्र के बारे में कई सवाल पूछे थे। जब पत्रकार ने माना कि धोनी पूरी तरह फिट हैं, तो धोनी ने हंसते हुए कहा था कि आपने खुद ही अपने सवाल का जवाब दे दिया है। हरमनप्रीत ने भी ठीक उसी रणनीति के तहत दबाव को वापस रिपोर्टर पर शिफ्ट कर दिया।

IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़
IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़

विश्व कप खिताब पर भारत की नजर

भारतीय महिला टीम इस समय आत्मविश्वास के चरम पर है। टीम इंडिया ने पिछले साल नवंबर में अपनी धरती पर आयोजित हुए 50 ओवर के वनडे वर्ल्ड कप को जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि, भारतीय टीम अब तक टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 'वूमेंस इन ब्लू' इस खिताबी सूखे को खत्म कर इतिहास में पहली बार एक साथ दोनों व्हाइट-बॉल विश्व कप (वनडे और टी20) की डिफेंडिंग चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IND vs AFG: मानव सुथार का परिवार स्टेडियम छोड़ क्यों चला गया? बेटे की सफलता नहीं देखने का बड़ा कारण
IND vs AFG: मानव सुथार का परिवार स्टेडियम छोड़ क्यों चला गया? बेटे की सफलता नहीं देखने का बड़ा कारण
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+