भीम के बाद सरकार ने लॉन्च किया DakPay ऐप, अब ऑनलाइन भुगतान होगा और आसान

नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट को आसान और सुगम बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से एक और ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। भारत सरकार ने डिजिटल पेमेंट ऐप डाक पे को लॉन्च किया है। इस ऐप को केंद्रीय दूरसंचार और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया है। ऐप को लॉन्च करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डाकपे दोगुनी क्षमता की सेवा है जिसके जरिए लोगों को ऑनलाइन पेमेंट और वित्तीय सेवाएं घर पर मिलेंगी।

dakpay

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महज दो वर्ष के भीतर तीन करोड़ लोगों तक पहुंच गया है। मैं इसके लिए इंडिया पोस्ट की पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। सरकार की ओर से आज जिस डाके पे ऐप को लॉन्च किया गया है उसकी मदद से सभी संबंधित बैंक और डाक की सेवाएं भी ला सकेंगी। इस ऐप में भी क्यूरआर कोड को स्कैन करके पेमेंट करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर रविशंकर प्रसाद ने कोरोना काल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कामों की सराहना की।

डाक पे ऐप किसी भी अन्य डिजिटल ऐप की तरह काम करता है। इस ऐप को गूगल के प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमे जो जानकारी मांगी जाए उसे देना होगा, जिसमे मोबाइल नंबर, पिन कोड आदि शामिल है। इसके बाद आपका एक प्रोफाइल ऐप पर बन जाएगा। जिसे आप बैंक अकाउंट से जोड़ सकते हैं। इस ऐप में आप एक से अधिक बैंक को भी लिंक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+