Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय पोस्ट ऑफिस ने 15 देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पीड पोस्ट की बुकिंग शुरू की

नई दिल्ली। भारतीय पोस्ट ऑफिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्पीड पोस्ट की बुकिंग शुरू कर दी है। ये सेवा फिलहाल केवल 15 देशों के लिए है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया है कि स्पीड पोस्ट की डिलीवरी उड़ानों के समय पर निर्भर करेगी। जबकि दूसरे अंतर्राष्ट्रीय पार्सल और खतों की बुकिंग फिलहाल के लिए निलंबित ही रहेगी। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए मार्च के अंत से ही लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसका अभी चौथा चरण चल रहा है।

Recommended Video

    Indian Post Office ने 15 देशों के लिए International Speed Post की Booking शुरू की | वनइंडिया हिंदी
    indian post office, ravi shankar prasad, post office, international speed post, speed post, parcels, letters, lockdown, अंतरराष्ट्रीय स्पीड पोस्ट, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रविशंकर प्रसाद, स्पीड पोस्ट, भारतीय पोस्ट ऑफिस, पोस्ट ऑफिस

    बता दें इससे पहले पोस्ट ऑफिस से जुड़ी एक जानकारी ये भी आई थी कि देश में जो 1 जून से 200 विशेष ट्रेनें चलेंगी, उनके लिए टिकट स्टेशन काउंटर और पोस्ट ऑफिस से भी बुक कराए जा सकते हैं। भारतीय रेलवे ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अब सीट की बुकिंग और रद्द कराने की सुविधा पोस्ट ऑफिस पर उपलब्ध होगी।

    इससे पहले गुरुवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि, '1 जून से 200 नॉन-एसी ट्रेनें की सूची कल जारी कर दी गई थी और आज सुबह 10 बजे से इसकी बुकिंग शुरू हुई। अभी ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। देशभर में लगभग 1.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटरों पर कल से बुकिंग शुरू होगी। 2-3 दिन बाद विभिन्न स्टेशनों पर काउंटरों पर बुकिंग फिर से शुरू होगी।' रेल मंत्री ने कहा कि '2-3 दिन में हम विभिन्न स्टेशनों पर काउंटरों से बुकिंग फिर से शुरू करने जा रहे हैं तो इससे जिन्होंने भी काउंटरों से टिकट बुकिंग की थी वो काउंटर पर जाकर अपना टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकेंगे।'

    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ये भी कहा था, 'हम इस संबंध में एक प्रोटोकॉल विकसित कर रहे हैं। हम आने वाले दिनों में और ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा करेंगे। हमने रेलवे स्टेशनों पर सभी दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है, केवल टेकअवे की अनुमति होगी।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+