Mann Ki Baat में PM Modi ने सेना के पराक्रम को सराहा, 'ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर है'
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो शो मन की बात कार्यक्रम में भारतीय सेनाओं के शौर्य की सराहना करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को नए भारत की पहचान बताया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आज सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है। यह नए भारत की पहचान है। पीएन ने कहा कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैसा पराक्रम दिखाया है, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पीएम ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।
Mann Ki Baat में Pm ने आतंकवाद पर किया कड़ा प्रहार
पीएम ने इससे पहले भी देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि भारतीय सेनाओं ने अपने आत्मबल और शौर्य से सिंदूर को साहस का प्रतीक बनाया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गम में है और केंद्र सरकार ने भी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मुहिम छेड़ दी है। दलीय राजनीति से ऊपर एक ऑल पार्टी डेलिगेशन दुनिया के अलग-अलग देशों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताने के लिए पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi कभी ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाना फिर पीड़ितों से मिलना, कांग्रेस को भारी पड़ेगा ये कन्फ्यूजन?
आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प दोहराते हुए पीएम ने कहा, 'आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कियावो अद्भुत है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।'
'बदलते भारत की तस्वीर है ऑपरेशन सिंदूर'
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को बदलते भारत की पहचान बताते हुए कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है। ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है। देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई हैं। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े हैं।' पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने लोगों को इतना प्रभावित किया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने इसकी पेटिंग बनाई है। सेना के सम्मान में फूल बरसाए गए हैं। कुछ लोगों ने अपने नवजात बच्चों का नाम इस पर रखा है। यह हमारे संकल्प और सिद्धि का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: 'दंतेवाड़ा की तारीफ, ऑप्रेशन सिंदूर से लेकर फिटनेस तक', जानिए मन की बात में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications