India-Pakistan War: इस्लाम सिर्फ दिखावा,मकसद आतंकवाद को बढ़ाना' ओवैसी का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार
India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ते जा रहा है। शनिवार , 10 अप्रैल को एक बैठक में भारत सरकार ने ये फैसला लिया है कि भारत की ओर किया गया कोई भी आतंकि हमला युद्ध माना जाएगा। केंद्र सरकार का ये फैसला हाल ही में हुए पहलगाम टेरर अटैक के बाद लिया गया है जिसे बेहद अहम कदम माना जा रहा है।
इसी बीच ओवैसी ने पाकिस्तान की 'दो राष्ट्र सिद्धांत' की निंदा करते हुए खरी-खोटी सुनाई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला किया।

ओवैसी ने पड़ोसी मुल्क पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान भारत में धार्मिक आधार पर फूट डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर केवल दिखावा करता है और उसका असली उद्देश्य राजनीतिक और सामरिक लाभ उठाना है।
एएनआई से बातचीत करते हुए ओवैसी ने कहा, "यह पाकिस्तान की 'डीप स्टेट' है जो इस्लाम का इस्तेमाल केवल अपने अवैध कृत्यों को छुपाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करती है।"
India-Pakistan War: "हमने जिन्ना के दो राष्ट्र सिद्धांत को नकारा था"
ओवैसी ने जोर देकर कहा कि भारत के मुसलमानों ने मोहम्मद अली जिन्ना के 'दो राष्ट्र सिद्धांत' को न केवल उस समय नकारा था, बल्कि आज भी पूरी तरह से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान नहीं चुना, उन्होंने भारत को चुना - एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक देश के रूप में।"
उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान conveniently यह भूल जाता है कि भारत में 230 मिलियन से अधिक मुसलमान रहते हैं, जिन्होंने जिन्ना के विचारों को खारिज कर दिया था। हम भारत में पैदा हुए हैं, यहीं रहेंगे और अपने देश को मजबूत करेंगे।"
इतना ही नहीं ओवैसी ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को उजागर करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान मुस्लिम समुदायों की बात करता है, तो फिर वही पाकिस्तान बलूच, अफगान और ईरानी मुसलमानों पर हमले क्यों करता है? वह अफगान सीमा पर बमबारी क्यों कर रहा है? ईरान और बलूच मुसलमानों के साथ क्रूरता क्यों कर रहा है?"
India-Pakistan War: पाकिस्तान के पीछे ISI और सेना का हाथ: ओवैसी
ओवैसी ने पाकिस्तान पर यह आरोप भी लगाया कि वह संगठित तरीके से आतंकवाद को पालता-पोसता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना, ISI और उनकी 'डीप स्टेट' लगातार भारत को अस्थिर करने की साजिश रचते हैं।
ओवैसी ने कहा कि ये आतंकवादी कैंप पाकिस्तान की धरती पर चल रहे हैं, और सैटेलाइट इमेज भी इसका प्रमाण हैं। इन कैंपों में आतंकवादियों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जाती है।
उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, "जब भारत ने बहावलपुर में एक आतंकी संगठन के ठिकाने पर हमला किया था, वहां मारे गए आतंकवादियों की नमाज़े जनाज़ा एक ऐसे व्यक्ति ने पढ़ाई जो अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी है - हाफिज अब्दुर रऊफ। उस जनाज़ में शामिल सभी लोग पाकिस्तान सेना की वर्दी में थे।"
India-Pakistan War: पाकिस्तानी आतंकवाद को अब रोकना होगा: ओवैसी
ओवैसी ने सवाल उठाया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान की इन हरकतों पर चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि भारत अब और सहन नहीं कर सकता। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर पूर्ण विराम लगे।
विशेष रूप से पहलगाम में जो हमला हुआ, उसमें आतंकियों ने पहले परिवारों को अलग किया, फिर पुरुषों से कलमा पढ़ने को कहा - और नहीं पढ़ने वालों को गोली मार दी गई। क्या आप सोच सकते हैं कि वे परिवार उस दर्द को जीवन भर कैसे झेलेंगे
India-Pakistan War: भारत का सख्त संदेश, "अब हर आतंकी हमला युद्ध की तरह माना जाएगा"
भारत सरकार ने भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी आतंकी हमले को युद्ध जैसी स्थिति माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे।
इस बैठक के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के छह सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। कर्नल सोफिया कुरैशी के अनुसार, रफीकी, मुरिद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनीयान में स्थित पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा पस्रूर और सियालकोट के रडार अड्डों पर भी हमला किया गया।
India-Pakistan War: विदेश सचिव ने पाकिस्तानी झूठों का पर्दाफाश किया
विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान की झूठी बातों का पर्दाफाश किया और उसके उकसावेपूर्ण कार्यों के सबूत पेश किए। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की ये कार्रवाइयाँ पूरी तरह से उकसावे वाली और आक्रामक हैं, जिनका भारत ने संतुलित लेकिन दृढ़ तरीके से जवाब दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications