India Pakistan War: अब हर आतंकी हमला माना जाएगा युद्ध! भारत ने खींची रेड लाइन,क्या है मामला?
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि अब भविष्य में भारत पर होने वाला कोई भी आतंकी हमला युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसका जवाब उसी प्रकार की सख्ती से दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब आतंकवाद को लेकर कोई ढील नहीं बरती जाएगी। बता दें कि, भारत में होने वाले हर आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की संलिप्तता पाई जाती है।

पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक
भारत द्वारा पाकिस्तान के चार एयरबेस पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (10 मई) को एक उच्चस्तरीय बैठक की। दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस (Chief of Defence Staff) और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। इसी बैठक में ये कड़ा फैसला लिया गया।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तान में बगावत! 39 ठिकानों पर BLA का बड़ा हमला, कई पुलिस थानों पर कब्जा
आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई जारी
बता दें कि, भारत सरकार ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब भारतीय सेना पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सेना पाकिस्तान के हर नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।
नेपाल और बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा सख्त
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रशासन सतर्क है। खास कर सीमावर्ती राज्यों में चौकसी बढ़ा दी गई है। बता दें कि, पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल और बांग्लादेश की सीमा के जरिए घुसपैठ की कोशिश कर सकता है। इसी को लेकर बिहार सरकार सतर्क है। सीमावर्ती इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications