Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan Tension के 18 दिन, कैसे भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, टाइमलाइन में पढ़ें पूरी कहानी

India Pakistan Tension Full Timeline: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से आतंकी संगठनों को समर्थन मिलने के स्पष्ट संकेतों के बीच भारत ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन "सिंदूर" को अंजाम दिया।

इसके बाद से दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियों में तेजी आ गई और सीमा पर हालात बेहद तनाव पूर्ण हो गए। पाकिस्तान लगातार भारत के रिहायशी इलाकों को टारगेट करके ड्रोन, मिसाइल अटैक कर रहा है।

India-Pakistan-Tensions-Full-Timeline

India Pakistan Tension Timeline में जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

बीते बुधवार, शुक्रवार की रात 8 से 10 बजे के बीच को पाकिस्तान ने लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए अटैक किया। इन हमलों का भारत मुहंतोड़ जवाब दे रहा हैं। पाकिस्तान की ओर से भारत के जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और नागरिकों पर हमला किया।

पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ हमला किया। इस ऑपरेशन में अब तक क्या-क्या हुआ आइए पूरी टाईमलाइन को विस्तार से समझते हैं....

22 अप्रैल 2025 पहलगाम आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस नृशंस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। हमलावरों ने करीब 20 मिनट तक एके-47 से गोलीबारी की। हमले ने देश को झकझोर दिया और तुरंत जवाबी कार्रवाई की मांग तेज हुई।

23 अप्रैल 2025 भारत की शुरुआती कार्रवाई

  • हमले के 24 घंटे के भीतर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।
  • सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी और पानी को पाकिस्तान जानें से रोक दिया।
  • भारत सरकार ने पाक नागरिकों को मिलने वाली वीजा को रद्द करते हुए भारत छोड़ने का फैसला दिया।

28 अप्रैल 2025 यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई

  • भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर पाकिस्तान के कई भड़काऊ यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित किया।
  • ब्लॉक किए गए चैनलों में Dawn, ARY News, Geo News समेत कुल 6.3 करोड़ सब्सक्राइबर वाले चैनल शामिल।
  • कई पाक पत्रकारों के व्यक्तिगत चैनल भी प्रतिबंधित हुए।

3 मई 2025 भारत की बड़ी आर्थिक कार्रवाई

  • भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर रोक लगा दी।
  • पाकिस्तान से आने वाले डाक-पार्सल पर भी रोक।
  • पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश निषिद्ध किया गया।

7 मई 2025 ऑपरेशन सिंदूर

  • भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के अंदर और POK में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।
  • जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरीदके मुख्य लक्ष्य।
  • प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छुट दी थी।

8 मई 2025 पाकिस्तान अटैक की कोशिश नाकाम

  • पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक के जरिए जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, जैसलमेर समेत 15 भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।
  • भारतीय एयर डिफेंस रडार ने सभी हमलों को विफल किए।
  • जैसलमेर में एक पाकिस्तानी फाइटर जैट को मार गिराया और एक पायलट पकड़ा गया।
  • एस-400 मिसाइल सिस्टम की तैनाती
  • जम्मू, पठानकोट और नौशेरा में ड्रोन व मिसाइलें इंटरसेप्ट की गईं।
  • वायु सेना ने पाकिस्तानी जेट और दो ड्रोन मार गिराए।
  • पंजाब, राजस्थान, गुजरात में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट और स्कूल-कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।
  • धर्मशाला में IPL मैच को रद्द कर दिया गया।
  • देश भर में 135 उड़ानें रद्द, 193 से ज्यादा विलंबित।
  • 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद किए गए।

9 मई 2025 विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "भारत ने जिम्मेदारीपूर्ण और उचित जवाब दिया है।"
  • बताया गया कि पाकिस्तान ने 500 ड्रोन भारत में भेजे, जिनमें से अधिकतर इंटरसेप्ट किए गए।
  • शुरूआती जांच में ये ड्रोन संभवत तुर्किये में निर्मित थे।
  • LoC पर गोलीबारी में पाकिस्तान को भारी नुकसान।

10 मई 2025

  • ताजा हालात और भारत की जवाबी कार्रवाई
  • भारत ने जम्मू के पास पाकिस्तानी चौकियों और लॉन्च पैड्स को तबाह किया।
  • अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर ड्रोन देखे गए, जिन्हें नष्ट कर दिया गया।
  • BSF ने जवाबी फायरिंग में पाक रेंजर्स की संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचाया।

India Pakistan Tensions के कारण दोनों देशों के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। भारत ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार और सेना की ओर से उठाए गए कदम स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के लिए एक सख्त संदेश हैं कि आतंकी गतिविधियों का माकूल जवाब अब हर स्तर पर मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+