India Pakistan War: पाकिस्तान की तबाही का नया वीडियो जारी, सेना ने बताया क्यों गूंजी दिनकर जी की पंक्तियां?
India-Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बर्बाद हो चुका है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के कई एयरबेस को तबाह कर दिया है। वहीं अब दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो चुका है तो भारतीय सेना प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पाकिस्तान में हुए तबाही को विस्तार से बता रही है। सेना ने इस कार्रवाई का एक नया वीडियो भी जारी किया है, जिसमें पाकिस्तानी ठिकानों पर हुई विनाशकारी स्ट्राइक्स को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

नेस्तनाबूद हुआ पाकिस्तान
भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का जो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि, भारतीय सेना ने कैसे पाकिस्तानी सेना के एयरबेस, हथियार डिपो और रडार सिस्टम को ध्वस्त किया है।
'...भय बिनु होय न प्रीति'
वहीं Video में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर लिखित कृष्ण की चेतावनी की की कुछ पंक्तियां 'याचना नहीं अब रण होगा, जीवन जय या मरण होगा' को शामिल किया गया था। जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो एयर मार्शल ए.के. भारती ने रामचरित मानस का दोहा 'विनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होय न प्रीति' सुनाया।
ये भी पढ़ें India Pak War: 'आप पाकिस्तान पर आगे से हमला करो, हम पीछे से कर रहे हैं’, भारतीय सेना को किसने कहा?
निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं- नौसेना
भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कहा ने कहा कि, 'हम कई सेंसर और सूचनाओं का प्रभावी उपयोग करते हुए निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी खतरे के उभरते ही उसे कमजोर या नष्ट किया जा सके और लंबी दूरी तक लक्ष्य भेदन सुनिश्चित किया जा सके। यह सभी कार्रवाईयां एक व्यापक और प्रभावी लेयर्ड फ्लीट एयर डिफेंस मैकेनिज्म के अंतर्गत की जा रही हैं, जो हर प्रकार के खतरे से निपटने में सक्षम है चाहे वो ड्रोन हों, हाई-स्पीड मिसाइलें या फिर लड़ाकू विमान व निगरानी विमान।'
ये भी पढ़ें India Pakistan War: 'हमारे सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित, अपने अगले मिशन के लिए तैयार', भारतीय सेना का ऐलान
हमारे सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित-एयर मार्शल
एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, "मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और सभी उपकरण और प्रणालियां चालू हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार व तत्पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications