India Pak War: 'आप पाकिस्तान पर आगे से हमला करो, हम पीछे से कर रहे हैं’, भारतीय सेना को किसने कहा?
India Pak War: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आजादी की जंग को तेज कर दिया है, पिछले दो दिनों में 51 स्थानों पर 71 से अधिक हमले किए हैं। इन हमलों में सैन्य काफिले, चौकियों, खुफिया एजेंसियों, मिनिरल ट्रांस्पोर्टेशन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और डैथ स्क्वॉड के सदस्यों को निशाना बनाया गया है। इसी बीच BLA ने भारत के नाम एक संदेश भी जारी किया है।
पाकिस्तान पर हमला किया तो BLA देगी साथ
भारत को भेजे गए अपने संदेश में BLA ने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश करेगा तो वह भी पीछे से पाकिस्तानी फौज पर धावा बोल देगा। साथ ही साथ वह इस जंग में भारत का सैन्य सहयोगी बनने के लिए तैयार है। यह बयान पाकिस्तान की आंतरिक चुनौती की असलियत को सामने लाता है और बताता है कि उसके अपने क्षेत्र में कितनी अशांति है। ऐसे में वह भारत से लड़ने के जो सपने देख रहा है वह कितने मजबूत हो सकते हैं।

सिर्फ 93 हजार राइफलें भेज दो- BLA
बलूचिस्तानियों का भारत को सीधा युद्ध में हिस्सा लेने और भारतीय की सेना की खुलकर मदद करने का प्रस्ताव बताता है कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात कितने नाजुक हैं। इसी बीच BLA ने वीडियो जारी कर कहा है कि 'भारत हमें सिर्फ 93 हजार राइफल और गोलियां भेज दे पाकिस्तान आर्मी को तो हम खुद देख लेंगे'. चूंकि भारत सामने से युद्ध लड़ने पर विश्वास रखता है और इस तरह के हमलों को बढ़ावा देने जरूरी नहीं समझता इसलिए इस मामले में भारत ने कोई जवाब नहीं दिया है।
BLA ने पाक को कितना नुकसान पहुंचाया?
BLA द्वारा हाल ही में किए गए हमलों में बढ़ोतरी पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उनके सालों पुराने असंतोष को एक बार फिर चरम ले आया है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक बहुत बड़ा हिस्सा है जो लंबे वक्त से अशांति और हिंसा की जद में है। पाकिस्तान सेना द्वारा यहां पर सालों साल तक अत्याचार होता रहा है। जिसकी वजह पाकिस्तान की सरकार और सेना दोनों ही बलूचिस्तान की जनता भरोसा जीत पाने इस हद तक फेल हुईं कि पाकिस्तान का वो इलाका सिविल वॉर जैसी परिस्थिति से जूझ रहा है।
खतरे में पाक का भविष्य!
BLA की गतिविधियों का पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर भी बड़ा असर पडा है। सैन्य और खुफिया ठिकानों पर उनके हमले बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सत्ता को चुनौती देने के लिए काफी हैं। मौजूदा संघर्ष न केवल पाकिस्तान के लिए उसके शांत भविष्य पर एक प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। पाकिस्तान के लिए जैसे-जैसे स्थिति और भयावह होती है। वैसे-वैसे उसके लिए मामला और बिगड़ता जा रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications