India Pakistan War: 'हमारे सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित, अपने अगले मिशन के लिए तैयार', भारतीय सेना का ऐलान
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। 10 मई शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Cease fire) लागू हो गया है। वहीं सीजफायर के बाद से ही भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के ऊपर किए गए कार्रवाई की जानकारी दे रहे हैं। इसी बीच सेना ने कहा है कि,हमारे सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित हैं, आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार हैं।

उनका पाप का घड़ा भर चुका था- DGMO
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर की एयर डिफेंस कार्रवाई को हमें एक संदर्भ में समझने की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था, अब हमारी सेना के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था। 2024 में शिवखोड़ी मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटक। पहलगाम तक उनका पाप का घड़ा भर चुका था। क्योंकि आतंकियों पर हमारे सटीक हमले LOC और IB को पार किए बना किए गए थे, हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का हमला भी सीमा पार से ही होगा, इसलिए हमने एयर डिफेंस की तैयारी की थी... जब 9-10 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने हमारे एयर फील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन पर हमला किया, तो वे इस मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने विफल हुए।'
'पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा'
वहीं एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, 'हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी इसलिए हमने 7 मई को केवल आतंकवादी ठिकानों पर ही हमला किया था। अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली। इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक थी और इसमें उनका जो भी नुकसान हुआ, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं..हमारी एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था।'
ये भी पढ़ें India Pakistan War: पिता पूर्व सैनिक, दो बड़े भाई फौजी, जानिए 25 साल के शहीद सुनील कुमार की कहानी
हमारे सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित-एयर मार्शल
एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, "मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और सभी उपकरण और प्रणालियां चालू हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार व तत्पर हैं।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: S-400 ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, लेकिन भारत अब तक S-500 से दूर क्यों?












Click it and Unblock the Notifications