India Pakistan News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दोनों देशों के DGMO आज करेंगे बात, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

India Pakistan Tension News DGMO Talks: भारत पाकिस्तान सीजफायर लागू होने के बाद 12 मई की सुबह सेना ने कहा कि 11 मई की बीती रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति रही है। सीमा पार से कोई भी घटना नहीं की गई है। राजस्थान, पंजाब, गुजरात के सीमा से लगे सभी इलाकों में हालात सामान्य हैं, लोग अपने काम पर लौट रहे हैं, बाजार खुलने लगे हैं। इस बीच भारत-पाकिस्तान में आज दोपहर 12 बजे डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की बड़ी अहम बातचीत होेने वाली है। पाकिस्ता के साथ बातचीत के बाद भारत के तीनों सेनाओं के DGMO आज 2:30 बजे फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस आज दोपहर 12 बजे वार्ता करेंगे। भारत की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान की ओर से मेजर जनरल काशिफ चौधरी एक-दूसरे से इस वार्ता में बात कर सकते हैं। ये बातचीत फोन पर होगी। सूत्रों के मुताबिक ये बातचीत सिर्फ भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक के बीच ही होगी, इसमें कोई अन्य देश शामिल नहीं होगा।

India Pakistan Tension News

भारत-पाकिस्तान DGMO की वार्ता में क्या होगा?

भारत के पाकिस्तान DGMO आज 10 मई की शाम को बनी "समझ" पर चर्चा करेंगे। इसमें सीजफायर को लेकर भारत की ओर से पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी जाएगी। भारत पाकिस्तान में फिलहाल चार दिनों की सैन्य तनातनी, घातक सीमा पार ड्रोन हमलों और मिसाइल हमलों के बाद जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य कार्रवाई बंद कर दी गई है। इस DGMO-स्तरीय वार्ता में दोनों देशों द्वारा जंग को विराम की शर्तों को और मजबूती देने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद भारत के तीनों डीजीएमओ आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बातचीत में क्या हुआ इसकी जानकारी देंगे।

Take a Poll

भारतीय सेना ने साफ-साफ कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी जारी है। अगर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है और भारत में फिर कभी ऐसे हमले हुए...तो इसे 'एक्ट ऑफ वार' माना जाएगा। भारत की ओर से पाकिस्तान को ये बताया जा सकता है कि भारतीय सेना अब भी अलर्ट है, सतर्कता में कोई कमी नहीं है। अगर पाकिस्तान किसी भी तरह का आक्रामकता दिखाता है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+