भूकंप करीब लाया भारत-पाक को, होगी गुफ्तुगू
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) नेपाल के साथ-साथ भारत के बहुत से सूबों में आए जलजले ने पाकिस्तान को भारत से बात करने का मौका दे दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को फोन पर बात की।

संवाद जरूरी
विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने संकेत दिए कि अब दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच सचिव स्तर की बातचीत तो चालू हो ही जाएगी। क्योंकि दोनों देश मानते हैं कि बिना संवाद के बात नहीं बनेगी।
शरीफ का फोन
शरीफ ने भारत के विभिन्न भागों में आए भूकंप में मरे लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए मोदी को फोन किया था। शऱीफ ने नेपाल में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों में भारत के प्रयासों की सराहना की।
आपदा राहत
जानकारों का कहना है कि बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। मोदी ने सार्क देशों की ओर से नियमित रूप से आपदा राहत एवं बचाव पर संयुक्त अभ्यास करने का सुझाव दिया।
शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव की सराहना करते हुए श्री मोदी से कहा कि यह काम शुरु किया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने बे-मौसम वर्षा तथा फसलों पर इसके दुष्प्रभाव पर भी बातचीत की।
इससे पहले कल शरीफ ने भारत पर एक तरह से सीधा आरोप लगाया था कि पाकिस्तान से भारत बात नहीं कर रहा। हालांकि उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने लिए भरपूर पहल की। उन्होंने ये भी याद दिलाया कि वे मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह में मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications