Operation Sindoor: '100 आतंकी ढेर, 40 PAK सैनिक मारे, 5 भारतीय जवान शहीद', उठा पाकिस्तान के झूठों से पर्दा
Operation Sindoor Report: जिस पाकिस्तान ने पहलगाम में 26 निर्दोषों को मौत के घाट उतारा, भारत ने उसे ऐसा जवाब दिया कि अब वो सिर्फ शांति की भीख मांग रहा है। रविवार, 11 मई को हुई तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ऑपरेशन सिंदूर का सच देश के सामने रखा - और साथ ही पाकिस्तान के झूठों को चीरते हुए उसका प्रचार युद्ध नेस्तनाबूद कर दिया।
100 आतंकियों का खात्मा - एक भी नहीं बचा!
7 मई की सुबह शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने PoK और पाकिस्तान के अंदर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल एयरस्ट्राइक की। 100 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया, जिनमें शामिल थे-

- यूसुफ अजहर - मसूद अजहर का भाई, IC-814 का मास्टरमाइंड
- अब्दुल मलिक रऊफ - लश्कर का टॉप कमांडर, ग्लोबल टेररिस्ट घोषित
- मुदासिर अहमद - लश्कर का ट्रेनिंग हेड, मुरीदके का प्रभारी
ये वही नाम हैं, जिन्होंने कंधार हाईजैक और पुलवामा धमाके जैसे कायराना हमलों को अंजाम दिया। अब वो धरती पर नहीं हैं।
PAK के 40 जवान मरे, लेकिन झूठ फिर भी जिंदा!
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान LOC पर हुए सीधे टारगेटेड हमलों में कम से कम 35-40 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए। PAK के डंप, हथियार भंडार, टावर और रडार पूरी तरह तबाह कर दिए गए। लेकिन पाकिस्तान अपनी आदत से मजबूर - कोई नुकसान नहीं हुआ, यही झूठ बार-बार दोहरा रहा है।
भारत का जवाब - सटीक, सोच-समझकर और आतंक पर केंद्रित
एयर मार्शल भारती ने साफ कहा - 'हमने न पाकिस्तान की मिलिट्री को टारगेट किया, न कोई सिविल ठिकाना। हमारा मकसद सिर्फ आतंकवाद और उनके ट्रेनिंग कैम्प थे। बहावलपुर और मुरीदके में जो किया, वो टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए किया गया।'
भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाक के यूएवी और मिसाइल अटैक को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया। PAK के विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने ही नहीं दिया गया। मलबा इसलिए नहीं मिला, क्योंकि दुश्मन अंदर तक घुस ही नहीं सका।
5 भारतीय सैनिक शहीद - लेकिन बदला पूरा हुआ
भारत ने यह भी स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर में पांच वीर सैनिकों ने शहादत दी। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं गई - क्योंकि भारत ने आतंक को उसके गढ़ में जाकर जड़ से उखाड़ फेंका।
पाकिस्तान का झूठ अब जमीन पर गिर चुका है - क्योंकि भारत की सच्चाई हवा से आई और आतंक का ढांचा नेस्तनाबूद करके लौट गई। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य ऑपरेशन नहीं था, यह एक संदेश था - आतंक फैलाओगे, तो ज़िंदा नहीं बचोगे।












Click it and Unblock the Notifications