Milk Crisis India की दहलीज पर! कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रिपोर्ट के हवाले से मोदी सरकार को आगाह किया
Milk Crisis India की दहलीज पर है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक रिपोर्ट के हवाले से दुग्ध संकट का जिक्र किया और मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया।

Millk Crisis: नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना कर रही कांग्रेस का दावा है कि भारत दूध संकट के कगार पर है। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर चुनावी लाभ के लिए एक सहकारी समिति को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाया।
कर्नाटक में हाल ही में भाजपा को करारी मात देकर चुनाव जीतने वाली पार्टी कांग्रेस ने दावा किया कि भारत दूध संकट के कगार पर है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने Milk Crisis पर बयान दिया।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। देश डिमांड बढ़ने के कारण और भारत दूध के आयात के लिए मजबूर हो रहा है। रमेश ने ट्विटर पर लिखा, "भारत एक दूध संकट के कगार पर है जिसके परिणामस्वरूप मुद्रास्फीति भी उच्च स्तर पर है।
उन्होंने कहा, डेयरी किसानों परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पहले से ही चारे की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे किसान कोरोना (COVID-19) महामारी के बाद से लगातार संघर्ष जारी है।
रमेश ने कहा, दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक अब दूसरे देशों से दूध और दुग्ध उत्पादों का आयात करने के लिए मजबूर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया, "मोदी सरकार इस संकट के बीच क्या कर रही है?
रमेश ने आरोप लगाया कि अपने चुनावी परिणामों को लाभ पहुंचाने के प्रयास में सरकार एक सहकारी समिति को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। भारत दूध संकट के कगार पर है।
इससे पहले 5 जून को, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) को निर्देश दिया था कि वह बिना किसी पूर्व परामर्श के उत्पादकों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दूध खरीद मूल्य को कम करने से बचें।
उन्होंने यह भी कहा कि अचानक कीमतों में कटौती से किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सिद्धारमैया ने केंद्र से एक्शन से पहले सोचने की अपील की औक कहा, केएमएफ से कोई भी निर्णय लेने से पहले उनके कल्याण पर विचार करें।












Click it and Unblock the Notifications