जसपाल राणा के निधन के 4 दिन बाद मां की मौत? क्या है इन दावों की सच्चाई
Jaspal Rana Mother Passes Away: मशहूर निशानेबाज और कोच जसपाल राणा के परिवार पर एक बार फिर से दुखों का पहाड़ टूटने की खबर आई है। जसपाल राणा के निधन के महज चार दिन बाद ही उनकी मां का निधन के निधन की खबर ने हड़कंप मचा दिया।
दिल्ली के एक सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान जसपाल राणा की मां का निधन होने की खबरें सोशल मीडिया पर फैन गई लेकिन सच कुछ और ही निकला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और स्थिति काफी क्रिटिकल है, निधन की खबर सच नहीं है।

यह पूरा परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था क्योंकि 11 जून को ही दिग्गज शूटर जसपाल राणा का भी निधन हो गया था। सभी इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
जसपाल राणा ITBP में थे
अगर जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा की बात करें, तो वह देश के एक सम्मानित व्यक्तित्व रहे हैं। वह साल 1971 के युद्ध के अनुभवी सैनिक हैं, जिन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में अपनी सेवाएं दीं और बाद में साल 1985 में उनका चयन स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में भी हुआ था।
सेना से रिटायर होने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए और साल 2000 में उत्तराखंड राज्य के पहले खेल मंत्री बने। राजनीति के अलावा वह खुद भी शूटिंग के बड़े शौकीन रहे हैं और उन्होंने ही जसपाल राणा के शुरुआती दिनों में उनके पहले कोच के रूप में उन्हें ट्रेनिंग दी थी।
कैसे हुआ था खुद जसपाल राणा का निधन
जसपाल राणा भारत की डबल ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर के कोच थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। राणा हार्ट संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे और उनको स्टेंट भी डाला गया था। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया था, यही उनकी इच्छा थी जिसे परिवार ने पूरा किया।












Click it and Unblock the Notifications