ममता के परिवार में हो गया खेला! भाभी Kajari Banerjee कौन? TMC बागियों के साथ सुवेंदु के कार्यक्रम में आईं नजर
Who is Kajari Banerjee? पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची बगावत की आग अब ममता बनर्जी के परिवार तक पहुंच चुकी है। 20 सांसदों और बड़ी संख्या में विधायकों के टीएमसी से टूटने के बाद ममता की भाभी कजरी बनर्जी ने भी बगावती तेवर दिखा दिए हैं।
सोमवार को कोलकाता नगर निगम (KMC) के मुख्यालय में आयोजित सीएम सुवेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में कजरी बनर्जी ने पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। इतना ही नहीं कजरी सीएम सुवेंदु अधिकारी के साथ मंच भी नजर आईं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंद्र अधिकारी पहली बार कोलकाता नगर निगम पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

इस कार्यक्रम में सीएम सुवेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में कजरी बनर्जी के साथ टीएमसी के बागी खेमे की सबसे प्रमुख चेहरों में से एक और कोलकाता दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद माला रॉय भी मंच पर मौजूद थीं। आइए जानते हैं कौन हैं कजरी बनर्जी? जिन्होंने अपनी ही नंद ममता बनर्जी की पीठ में वार करते हुए बागवत कर दी है?

दरअसल, कजरी बनर्जी ने ये तेवर रविवार को तृणमूल कांग्रेस के करीब 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने के बाद दिखाया है। ये वो ही सांसद हैं जिन्होंने सांसदों ने केंद्र सरकार में एनडीए को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे पहले बड़ी संख्या में टीएमसी के विधायकों ने ममता बनर्जी से बगावत की थी।

कौन हैं ममता बनर्जी की भाभी कजरी बनर्जी?
कजरी बनर्जी टीएसमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी की पत्नी हैं। जो टीएमसी की 'जय हिंद वाहिनी' के अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2021 के दिसंबर में कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव में ममता बनर्जी ने भाभी कजरी बनर्जी को उम्मीदवार बनाकर हैरान कर दिया था। कजरी बनर्जी को वार्ड नंबर-73 से टिकट दिया था, ये क्षेत्र में ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा के अंतर्गत आता और यहीं पर सीएम आवास भी है।इस चुनाव में कजरी बनर्जी ने जीत हासिल की थी।

ममता के बाद परिवार से राजनीति में आने वाली कजरी हैं पहली महिला
टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी के कुल छह भाई हैं, जिनमें से किसी ने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि वे पर्दे के पीछे से संगठन को मजबूती देते रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कजरी बनर्जी ममता के बाद उनके परिवार से राजनीति में आने वाली पहली महिला हैं। जिन्हें ममता बनर्जी ने चुनाव मैदान में खुद उतारा था। कजरी बनर्जी के पहले ममता ने भतीजे अभिषेक बनर्जी ही सीधे तौर पर सक्रिय राजनीति में उतारा था।

कजरी बनर्जी को ममता क्यों लेकर आई थीं राजनीति में?
कजरी बजर्नी को जिस सीट पर ममता बनर्जी ने उतारा था उस पर करीब डेढ़ दशक से काउंसलर रहे रतन मालाकार का टिकट काटा था । क्योंकि शुरुआत में मालाकार ने तब बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे, तब ममता बनर्जी ने अपनी चहेती भाभी कजरी को उतारकर पासा पलट दिया था।
कितनी अमीर हैं ममता की भाभी कजरी बनर्जी?
कोलकाता नगर निगम चुनाव के नामांकन के दौरान पेश किए चुनावी हलफनामे के अनुसार कजरी बनर्जी के अनुसार उनके पास कुल संपत्ति लगभग 3.89 करोड़ रुपये थी। इसमें उनके पास 2,45,56,883.40 रुपये की चल संपत्ति और 1,41,26,116.50 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति शामिल थी। कजरी बनर्जी भी उसी हरीश चटर्जी स्ट्रीट इलाके में रहती हैं, सीएम आवास है।
सुवेंदु के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद क्या बोलीं कजरी बनर्जी?
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी को कजरी बनर्जी ने पूरी तरह से एक गैर-राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने का एकमात्र मकसद केवल कोलकाता के विकास कार्यों और जरूरी नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना था। उन्होंने बताया निगम के कामकाज और लोक हित की योजनाओं की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से ही उन्हें इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था।
भले ही कजरी बनर्जी इसे एक प्रशासनिक शिष्टाचार का हिस्सा बता रही हों, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसका आंकलन अलग तरीके से किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के लिए अपने ही गढ़ और अपनी ममता बनर्जी परिवार से उठने वाले बगावती तेवर टीएमसी की तबाही में आखिरी कील जड़ने का काम कर रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications