Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने 29 गेंदों में शतक बनाकर रचा इतिहास, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड?

Yuzvendra Chahal Record: भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक बेहद हैरान करने वाला दावा वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि चहल ने महज 29 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है।

क्या है इस शतक के पीछे का सच और नियम? (Yuzvendra Chahal Record)

हालांकि, खबर की जांच करने पर इसमें एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया। चहल ने यह शतक किसी असली क्रिकेट मैदान पर नहीं, बल्कि एक वर्चुअल गेमिंग चैलेंज के दौरान बनाया है। खेल के मैदान पर नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने वाले चहल का यह कारनामा केवल एक डिजिटल स्क्रीन का मनोरंजन मात्र है। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक खास गेमिंग चैलेंज चल रहा है, जिसका नाम स्कोर 100 है। चहल ने इसी वर्चुअल चैलेंज में हिस्सा लिया था।

Yuzvendra Chahal 1

आखिर क्या था चैलेंज

इस गेम का नियम है कि खिलाड़ी को कुल 50 गेंदों का सामना करना होता है। हर एक गेंद के बाद गेंद की रफ्तार 1 मील प्रति घंटा (1 mph) बढ़ जाती है। यह गेम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की प्रतिक्रिया क्षमता को जांचने के लिए डिजाइन किया गया है। इस चैलेंज का सबसे मजेदार नियम यह है कि आउट होने के बाद भी खिलाड़ी की बल्लेबाजी खत्म नहीं होती। चहल ने 29 गेंदों में 100 रन जरूर पूरे किए और एबी डिविलियर्स के पिछले गेमिंग रिकॉर्ड को तोड़ दिया, लेकिन इस दौरान वे दो बार आउट भी हुए। यानी उनका यह शतक लगातार एक बार में नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग प्रयासों को जोड़कर बना है।

वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चला दिया थप्पड़! बच गया श्रीलंकाई खिलाड़ी, सुपर ओवर के बाद मैदान पर जोरदार टकराव
वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चला दिया थप्पड़! बच गया श्रीलंकाई खिलाड़ी, सुपर ओवर के बाद मैदान पर जोरदार टकराव

वैभव सूर्यवंशी के नाम है ये खास रिकॉर्ड

अगर वास्तविक क्रिकेट के मैदान की बात करें, तो 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में एक ऐतिहासिक शतक जड़ा था। चहल के इस गेमिंग रिकॉर्ड की तुलना वैभव के असली मैदान के शतक से बिल्कुल नहीं की जा सकती। इंटरनेशनल क्रिकेट में युजवेंद्र चहल की पहचान पूरी तरह एक विशुद्ध गेंदबाज की है।

Vaibhav Sooryavanshi ने खोया आपा! क्या अब मैच रेफरी लगाएंगे बैन? डेब्यू से पहले ही मुश्किल में बिहार का लाल
Vaibhav Sooryavanshi ने खोया आपा! क्या अब मैच रेफरी लगाएंगे बैन? डेब्यू से पहले ही मुश्किल में बिहार का लाल

चहल का ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर

चहल ने भारत के लिए 73 वनडे और 80 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान नंबर 11 पर बैटिंग करते हुए उन्होंने वनडे में 77 और टी20 में महज 6 रन बनाए हैं। यानी पूरे 10 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उनके नाम केवल 83 रन दर्ज हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी 2024-25 में आया था, जब हरियाणा की ओर से खेलते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 152 गेंदों पर जुझारू 48 रन बनाए थे।

Vaibhav Sooryavanshi: लड़ाई के बाद श्रीलंका में किसके पैर छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? सामने आया VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi: लड़ाई के बाद श्रीलंका में किसके पैर छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? सामने आया VIDEO
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+