अमेरिका के लिए पोल्‍ट्री और डेयरी मार्केट खोलने पर भारत कर रहा विचार

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आएंगे। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रंप की पहली आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान सीमित व्यापार समझौते के तहत अमेरिका के लिए भारत अपना पोल्ट्री और डेयरी बाजार आंशिक रूप से अमेरिका के लिए खोल सकता है। गौरतलब है कि भारत, दुनिया का वह देश है जहां पर दूध का उत्‍पादन सबसे ज्‍यादा होता है।

trump-modi.jpg

डेयरी प्रोडक्‍ट्स के आयात पर लगी है रोक

भारत ने अभी तक हर तरह के डेयरी प्रोडक्‍ट के के आयात पर रोक लगी हुई है। चूंकि भारत में इससे सीधे आठ करोड़ ग्रामीण परिवार की आजीविका जुड़ी है। ऐसे में इस पेशकश से इस सेक्टर पर असर पड़ने की आशंका है। अमेरिका, चीन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी देश है। दोनों देशों के बीच व्यापार 2018 में 142.6 बिलियन डॉलर यानी 10.12 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। अमेरिका का भारत के साथ 2019 में 23.2 बिलियन डॉलर यानी 1.65 लाख करोड़ रुपए का व्यापार घाटा हुआ था। भारत, अमेरिका का वस्तुओं में नौंवां सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी देश है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत ने अमेरिकी चिकन लेग और टर्की से ब्लूबेरीज और चेरी को आयात करने की अनुमति दी है और चिकन लेग पर टैरिफ 100% से घटाकर 25% कर दिया है। लेकिन अमेरिकी वार्ताकार इस टैरिफ को 10% पर लाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+