Coronavirus: मौतों के मामलों में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, जानिए क्‍या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्‍ली। दुनिया भर में कोरोना मरीजों को लेकर तीसरे नंबर पर आने के बाद भारत अब मौतों के लिहाज से भी दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत से पहले इस स्‍थान पर मैक्सिको था जहां 62594 लोग इस खतरनाक वायरस से जान गंवा चुके हैं। भारत में अब इस महामारी से मरने वालों की संख्‍या 62635 हो गई है जो मैक्सिको से अधिक है। आपको बता दें कि मरने और सबसे अधिक पॉजिटिव केस के मामले में अभी भी अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है।

Recommended Video

    Coronavirus India : देश में कोरोना केस 34 लाख के पार,24 घंटे में 1021 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
     Coronavirus: मौतों के मामलों में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, जानिए क्‍या कहते हैं आंकड़े

    ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना के कारण एक लाख 85 हजार लोगों की जान जा चुकी है। दूसरे नंबर पर फिलहाल ब्राजील है। वहां कोरोना अब तक एक लाख 19 हजार से ज्यादा जानें ले चुका है। भारत में जून से लॉकडाउन में रियायतें मिलने के बाद कोरोना के नए केस और इससे होने वाली मौतों की संख्या में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। भारत में मई के आखिर में जहां प्रति 10 लाख की आबादी पर मौतों की संख्या पांच थी, वहीं अब यह 45 पर पहुंच गई है। इसी तरह इस संख्या पर केस भी अब 2554 हो गए हैं।

    हालांकि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में अब रिकवरी रेट यानी लोगों के ठीक होने की दर 76.28 फीसदी पर पहुंच गई है और अब तक करीब 26 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव केस अब महज 21.90% ही रह गए हैं। यानी कुल ठीक हुए लोगों की संख्या मौजूदा पीड़ितों के मुकाबले 3.5 गुना ज्यादा है।

    24 घंटे में रेकॉर्ड नए केस आए

    भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के 76 हजार से अधिक केस सामने आए। शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 77464 नए केस आए, जबकि 65032 लोग रिकवर हुए हैं और 1015 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 75760 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 34 लाख के पार हो गई है। इनमें से 26 लाख से ज्यादा कोरोना से जंग जीत चुके हैं तो 62 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब देश में कोरोना के एक्टिव केस कुल मामलों का 22 प्रतिशत रह गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+