भारत में 81 करोड़ 40 लाख मतदाता

दादरा एवं नगर हवेली में 2004 से 2014 तक कुल मिलाकर सबसे ज्यादा 53.9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। इसके बाद पुड्डचेरी का स्थान आता है, जहां 39.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। राज्यों में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 31.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सबसे कम 6.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है और उसके बाद जम्मू एवं कश्मीर में 8.9 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
हिमाचल में हुई तेज वृद्धि
हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 1998 में 46 लाख थी, जो अब 28.80 फीसदी बढ़कर 36 लाख हो गई है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि के दौरान पूरे देश के मतदाताओं में 34.45 फीसदी वृद्धि हुई है और मतदाताओं की संख्या 60.58 करोड़ से 81.45 करोड़ हो गई है।
पिछले पांच सालों में मतदाता सूची में पहली बार मतदान करने वाले 67,513 मतदाता शामिल हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उन राज्यों में से एक है, जिसने सभी मतदाताओं को फोटो मतदाता पहचानपत्र जारी कराए हैं। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटें -शिमला (आरक्षित), कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर हैं। मंडी राज्य का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications