Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhattisgarh Eixt Poll 2018: छत्तीसगढ़ में BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर मतदान होने के बाद अब एग्जिट पोल्स सामने आ रहे हैं। अधिकांश एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 90 सीटों वाले विधानसभा में बहुमत के लिए 45 सीटें चाहिए। छत्तीसगढ़ में बीजेपी, कांग्रेस के अलावा अजीत जोगी की नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC) भी मैदान में है। अजित जोगी ने बसपा से गठबंधन किया है।

 INDIA NEWS-NETA Eixt Poll 2018: Tuff Fight Between BJP and Congress In Chhattisgarh Assembly election 2018
इंडिया न्यूज और नेता के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 43 सीटें मिलती दिख रही है तो वहीं कांग्रेस को 40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

INDIA NEWS(NETA) एग्जिट पोल की खास बातें

बीजेपी: 43
कांग्रेस: 40
अन्य: 07

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। नक्सलियों की धमकियों के बावजूद लोगों ने बड़े पैमाने पर अपने वोट डाले थे। इंडिया न्यूज नेता एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस में से कोई भी बहुमत के आंकड़े को छूता नहीं दिख रहा है। 11 दिसंबर को मतगणना के बाद साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार बीजेपी की सरकार बनती है या फिर पासा पलट जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+