देश को कई दलित नेताओं की जरूरत: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि कमजोरों के पक्ष में आवाज उठाई जानी चाहिए। उन्होने एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय की बात है मेरी दादी अपने दोस्तों के साथ हॉकी मैच देखने गई थी। उन्होने देखा कि जर्मनी लगातार गोल पर गोल कर रहा है और लोग बड़े जोर शोर से जर्मनी टीम का समर्थन कर रहे हैं, जबकि दूसरी टीम का समर्थन करने वालों में से कोई नहीं है, लेकिन मैच के दौरान ही कमजोर टीम ने भी एक गोल किया, जिस पर मेरी दादी ने खड़े होकर ताली बजाई, जिस आस पास मौजूद लोगों ने असहमति जताई।
राहुल का कहना है कि मेरी दादी का मानना था कि कमजोरों के लिए आवाज उठायी जानी चाहिए, अगर आप आवाज नहीं उठा सकते तो कम से कम उनका समर्थन जरूर करें, न कि चुपचाप बैठे रहें।












Click it and Unblock the Notifications