कोरोना के अंत की ओर भारत, पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1335 नए केस, सक्रिय मामले 13672
नई दिल्ली, 01 अप्रैल। देश में कोरोना के मामले अब काफी कम हो गए हैं, दैनिक मामले की संख्या भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1335 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब कुल कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 13762 है। देश में कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 181318937 डोज दी जा चुकी है। गुरुवार की तुलना में आज कोरोना के नए मामलों में 635 केस की गिरावट दर्ज की गई है।देशमें कोरोना के अभी तक कुल 42490922 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं कोरोना से देश में अभी तक 521181 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 52 लोगों की मृ्त्यु हुई है।

Recommended Video
वहीं कोरोना के कम होते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना पाबंदियों को खत्म कर दिया है। यही नहीं मुंबई में बीएमसी ने मास्क पहनने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। यानि अब मास्क नहीं पहनने पर 1 अप्रैल से किसी भी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह स्वेच्छा से ही मास्क का उपयोग करें क्योंकि अभी संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और यह पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है। बता दें कि इससे पहले मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications