भारत को जल्द मिल मिल सकती है नई Covid Vaccine, स्पूतनिक-वी के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की एक नई वैक्सीन को जल्द मिल सकती है। हाल ही में दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैब ने रूस में तैयार कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-वी के तीसरे चरण का ट्रायल पूरी कर लिया है। तीसरे चरण के लिए 1500 लोगों पर परीक्षण किया गया था।

Recommended Video
वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल बहुत खास है जब देश में पहले ही दो वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन को भारत में टीकाकरण की मंजूरी मिली हुई है। तीसरी वैक्सीन के आने से टीकाकरण अभियान को तेजी मिलेगी।
अप्रैल में सामने आएंगे नतीजे
स्पूतनिक-वी वैक्सीन के परीक्षण नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजों के आंकड़ों अप्रैल की शुरुआत में उपलब्ध होंगे। इन नतीजों का निरीक्षण करने के बाद स्पूतनिक को भारत में टीकाकरण की मंजूरी मिल जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबित डॉ. रेड्डी लैब ने पहले ही वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति के लिए आवेदन कर रखा है लेकिन अधिकारियों ने कंपनी ने वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल में दवा की प्रभाविता के बारे में जानकारी देने को कहा था। जैसे ही तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़े आ जाएंगे कंपनी सरकार के पास अप्रूवल के लिए इसे पेश करेगी। हालांकि स्पूतनिक का असर अच्छा रहा है और इसे मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।
दुनिया की पहली वैक्सीन
डॉ. रेड्डी लैब ने पिछले साल सितम्बर में ही स्पूतनिक वैक्सीन के भारत में ट्रायल और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर रसियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ मिलकर समझौता किया था।
स्पूतनिक-वी को दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन के रूप में दर्ज होने का गौरव प्राप्त है। रूस में तैयार इस वैक्सीन को 91.6 प्रतिशत असरदार पाया गया है और अब तक दुनिया के 26 देश इसे मंजूरी दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications