गिलगिट-बाल्टिस्तान मामले में भारत ने जताया विरोध, पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त तलब
नई दिल्ली। गिलगिट-बाल्टिस्तान के मामले में भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सेयद हैदर शाह को रविवार को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब कर 'गिलगिट-बाल्टिस्तान आदेश 2018' का कड़ा विरोध जताया है। भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को स्पष्ट कहा है कि गिलगिट बाल्टिस्तान का पूरा क्षेत्र जम्मू-कश्मीर राज्य के अतंर्गत आता, जो भारत का अभिन्न हिस्सा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने 21 मई को गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र के लिए लोकल काउंसिल से और ज्यादा अथॉरिटी को हासिल कर लिया है। जिसके विरोध में भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को कहा है कि जम्मू कश्मीर बॉर्डर क्षेत्र के किसी भी हिस्से में बलपूर्वक और गैरकानूनी रूप से कोई भी प्रकार की छेड़छाड़ को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भारत ने कहा कि गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र पर गैरकानूनी रूप से पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है, जिसे उन्हें तुरंत खाली कर देना चाहिए। भारत ने साथ में यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ना तो अपने गैरकानूनी कब्जे को और ना ही वहां हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन को छुपा नहीं सकता है।












Click it and Unblock the Notifications