कोरोना वैक्सीन की दो डोज के बीच गैप को कम कर सकती है सरकार, इन्हें होगी इजाजत

नई दिल्ली, सितंबर 22: कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराकों के बीच के अंतर को कम किया जा सकता है। सरकार ये इजाजत प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिक में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के दे सकती है। सरकार चार सप्ताह बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने का विकल्प दे सकती है, जो वर्तमान में 12 से 16 सप्ताह के बीच है। यह पहली बार नहीं है जब भारत अपनी टीकाकरण नीति में संशोधन करेगा।

India likely to allow a smaller gap between AstraZeneca COVID 19 vaccine doses

इस महीने की शुरुआत में केरल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भुगतान करने वाले लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लेने के चार सप्ताह के बाद कोविन पोर्टल पर कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक को शेड्यूल करने की अनुमति देने का निर्देश दिया था। जो पहले से ही विदेश में उड़ान भरने वालों को दिया जा रहा है। हाईकोर्ट ने यह निर्देश किटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया जिसमें उन्होंने अपने कर्मचारियों को 84 दिनों से पहले कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक देने की अनुमति मांगी थी।

सूत्रों के मुताबिक, चूंकि उच्च न्यायालय ने फैसला दिया है, इसलिए सरकार को इसे करना ही होगा। सरकारी कार्यक्रमों के लिए आदर्श अंतराल 12 सप्ताह ही रहेगा। भारत ने मई में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दो खुराक के बीच के अंतर को दोगुना कर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में हर नागरिक को कम से कम कोरोना वैक्सीन की एक खुराक दी जा सके। हालांकि अभी तक इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इससे पहले भी ये खबर सामने आई थी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बहुत जल्द कोविशील्ड की दोनों डोज के बीच के अंतर को 12 हफ्ते से घटाकर 8 हफ्ते कर सकता है। भारत सरकार ने 13 मई को कोविशील्ड की दो डोज लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया था। वहीं इससे पहले सरकार ने दो डोज के बीच गैप को 28 दिनों से बढ़ाकर 6 से 8 सप्ताह किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+