दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है भारत, पाकिस्तान भी हमसे महंगा: रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत, रहने के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है। ये बात 112 देशों में कराए गए एक सर्वे में सामने आई है। इस सर्वे में दक्षिण अफ्रीका को रहने के लिहाज से दुनिया का सबसे सस्ता देश बताया गया है। खास बात यह है कि सर्वे में पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी भारत से महंगा देश बताया गया है।

इस आधार पर भी हुआ देशों का आकलन

इस आधार पर भी हुआ देशों का आकलन

इस सर्वे में किसी देश में लोगों की क्रय शक्ति, घर का किराया, किराने का सामान, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आदि को आधार बनाकर किसी देश के सस्ते होने का आकलन किया गया था। इस सर्वे के मुताबिक किराए के मामले में दुनिया का सबसे सस्ता देश नेपाल है जबकि भारत का इस मामले में भी दूसरा स्थान है।

पाकिस्तान 14वें नंबर पर

पाकिस्तान 14वें नंबर पर

सस्ते आनाज और किराने के सामान के मामले में भी भारत को दूसरा स्थान है। सर्वे के मुताबिक कोलकाता में रहने वाले एक शख्स को औसतन 285 डॉलर महीने में खर्च करना होता है जो कि लगभग 18 हजार रुपये के आसपास आएगा। इस सर्वे में पाकिस्तान को 14वें नंबर और बांग्लादेश को 40वें स्थान पर रखा गया है।

ये दुनिया के सबसे महंगे देश

ये दुनिया के सबसे महंगे देश

इस सर्वे में कैरिबियाई देश बरमूडा को रहने के लिहाज से दुनिया का सबसे महंगा देश बताया गया है। बरमूडा के बाद दूसरे स्थान पर बहामास, तीसरे पर हांगकांग, चौथे पर स्विट्जरलैंड और पांचवे पर घाना को बताया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका सबसे सस्ता देश बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+