Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर: पीएम मोदी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की स्थिति दुनिया के बाकी देशों से काफी बेहतर है। उन्होंने ये बात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन की 90वीं जयंती समारोह में उद्घाटन भाषण के दौरान कही। इस कार्यक्रम में भारत और विदेश से मार थोमा चर्च के कई अनुयाइयों ने हिस्सा लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'लॉकडाउन की वजह से सरकार और लोगों द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई में कई पहल की गईं, भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बहुत बेहतर है। भारत में रिकवरी रेट बढ़ रहा है।'

Recommended Video

    Coronavirus पर PM Modi बोले-भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, pm modi, narendra modi, prime minister narendra modi, covid-19, pm modi on coronavirus, coronavirus in india, joseph mar thoma metropolitan anniversary, कोरोना वायरस, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोविड-19, कोरोना वायरस पर पीएम मोदी, भारत में कोरोना वायरस, जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन जयंती

    उन्होंने कहा, 'हमने दिल्ली के आरामदायक सरकारी कार्यालयों से नहीं बल्कि जमीनी तौर पर लोगों से मिले फीडबैक के बाद फैसले लिए हैं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पहले साल की शुरुआत में कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में वायरस का प्रभाव बहुत गंभीर होगा। लेकिन लॉकडाउन के चलते किए गए उपायों से भारत की स्थिति अन्य देशों से बेहतर है।

    अपने भाषण की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि मार थोमा चर्च ने भारतीयों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने हेतु काम किया है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में काम किया है। भारत हमेशा से ही कई स्त्रोतों से आध्यात्मिक प्रभाव के लिए खुला रहा है। डॉ. जोसेफ मार थोमा ने ना केवल हमारे समाज बल्कि राष्ट्र की भलाई के लिए भी अपना जीवन समर्पित किया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार जाति, लिंग, भाषा या पंथ के बीच भेदभाव नहीं करती है। हम 130 करोड़ भारतीयों को सशक्त बनाने की इच्छा से निर्देशित हैं और हमारा मार्गदर्शक प्रकाश भारत का संविधान है। इस पर विचार करें- हमारे कार्य राष्ट्रीय विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं? आज भारत कह रहा है- हम स्थानीय स्तर पर उत्पादन करेंगे और स्थानीय उत्पाद भी खरीदेंगे। यह कई लोगों के घरों में समृद्धि का दीप जलाएगा।

    कोरोना वायरस: दिल्ली में आज से शुरू होगा सेरोलॉजिकल सर्वे, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+