Lockdown 2: PM मोदी ने बताया कैसे भारत ने किए जरूरत से ज्यादा इंतजाम?
नई दिल्ली। कोरोना संकट और लॉकडाउन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया, उन्होंने ऐलान किया कि देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा और अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी, 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।

तो वहीं उन्होंने ये भी कहा कि देश में दवाई से लेकर राशन तक, हर चीज का पर्याप्त भंडार है, जिसके लिए चिंता की जरूरत नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि अब देश में 220 से भी ज्यादा टेस्टिंग लैब काम कर रही हैं और साथ ही करीब एक लाख बेडों की व्यवस्था की जा चुकी है, प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 600 ऐसे अस्पताल हैं जो सिर्फ कोविड-19 के लिए काम कर रहे हैं। पीएम ने ये भी कहा कि आज भारत के पास भले सीमित संसाधन हों, लेकिन मेरा भारत के युवा वैज्ञानिकों से विशेष आग्रह है कि विश्व कल्याण के लिए, मानव कल्याण के लिए, देश कल्याण के लिए आगे आएं, कोरोना की वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं।
Recommended Video
'हमें अनुशासन का पालन करना है'
साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 3 मई तक हम सभी को हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं, मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिएइसलिए, न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है। कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।
'लॉकडाउन महंगा जरूर, लेकिन जरूरी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये महंगा जरूर लगता है, लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती, सीमित संसाधनों के बीच, भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनियाभर में हो रही है, इन सब प्रयासों के बीच, कोरोना जिस तरह फैल रहा है, उसने विश्वभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है और मुझे पूरी उम्मीद और भरोसा है कि हम इस जंग में जरूर कामयाब होंगे।












Click it and Unblock the Notifications