अमेरिका की धमकी पर भारत बोला- हमारे रिश्ते बेहद खुले हैं, राजनीतिक रंग ना दें

नई दिल्ली, 07 अप्रैल: रूस के साथ आर्थिक संबंधों को लेकर अमेरिका ने भारत की आलोचना की थी। अब इस बीच, विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसपर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम रूस के साथ अपने संबंधों को लेकर बहुत खुले हैं। उसका रूस के साथ स्थापित आर्थिक संबंध हैं और हमारे सम्पर्को को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उनकी प्रतिक्रिया के पहले रूस के साथ भारत के आर्थिक संबंधों को लेकर अमेरिका ने टिप्‍पणी की थी।

India has established economic relations with Russia and it needs to be stabilised

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में आई जिसमें उनसे यूक्रेन संकट के बीच रूस के साथ कारोबारी संबंधों को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा भारत की आलोचना के बारे में पूछा गया था । उन्होंने कहा कि, रूस के साथ सम्पर्को को लेकर भारत का रुख काफी खुला है। उन्होंने इस विषय पर रूस से यूरोपीय देशों द्वारा कच्चे तेल आदि की खरीद जारी रखने का भी उल्लेख किया ।

उनका यह बयान अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह के उस धमकीभरे बयान पर आया है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों में गतिरोध पैदा करने वाले देशों को अंजाम भुगतना होगा। रूस के साथ भुगतान के विषय पर एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि इस बात पर चर्चा चल रही है कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत और रूस के बीच किस तरह का भुगतान तंत्र कारगर हो सकता है ।

रूस के साथ कारोबार को लेकर अमेरिका से किसी तरह के दबाव के बारे में एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई दबाव है । उन्होंने कहा कि हमारे अमेरकिा के साथ मजबूत एवं विविधतापूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में हर पक्ष का अपना नजरिया होता है। बागची ने कहा कि हम काफी देशों से तेल आयात करते हैं क्योंकि तेल को लेकर हम आयातक देश हैं । उन्होंने कहा कि हालांकि रूस से हमारा आयात (तेल का) काफी कम है, दूसरे देशों से ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+