35 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज, जबकि 81% सीएम हैं करोड़पति: एडीआर की रिपोर्ट
नई दिल्ली। एडीआर की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 35 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों पर अपराधिक केस दर्ज है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने ये बात पूरे देश के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों के शपथ पत्रों के आधार पर कही है। ये स्व-शपथ ग्रहण चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामे पर आधारित था।

रिपोर्ट के मुताबिक इस हलफनामे में मुख्यमंत्रियों की ओर से स्वीकारा गया है कि उनके ऊपर अपराधिक केस दर्ज है, जिनमें हत्या,धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति के वितरण, आपराधिक धमकी जैसी बातें शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू सबसे धनी सीएम
इस अलावा ये रिपोर्ट बताती है कि देश के 81 प्रतिशत सीएम करोड़पति है , जिनमें से दो के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। सीएम की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपये के मूल्य के हैं। आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू 177 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे धनी सीएम हैं। अरुणाचल प्रदेश के पेमा खंडू के पास 129 करोड़ रुपये की और पंजाब के अमरिंदर सिंह के पास 48 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
त्रिपुरा के मानिक सरकार के पास 27 लाख की संपत्ति
सबसे कम घोषित संपत्ति के साथ मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मानिक सरकार के पास 27 लाख की संपत्ति है, इसके बाद पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी 30 लाख और जम्मू-कश्मीर के मेहबूब मुफ्ती ने 56 लाख रुपये की संपत्ति रखी है।
-
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
Iran War Impact: ईरानी तेल लेकर भारत आ रहा शिप अचानक चीन मुड़ा, पेमेंट को लेकर हुआ विवाद? -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम












Click it and Unblock the Notifications