चीन की साजिश पर चौतरफा प्रहार, भारत ने वियतनाम को दिया हथियारों से लैस INS Kirpan, जानें खूबियां

INS Kirpan: भारतीय नौसेना ने आज वियतनाम को बड़ा गिफ्ट दिया है। दरअसल, आईएनएस कृपाण को 32 साल की सेवा के बाद वियतनाम को सौंप दिया है। शनिवार को वियतनाम में हुई एक सेरेमनी में नेवी चीफ एडमिरल आर.हरि कुमार ने आईएनएस कृपाण को वियतनाम पीपल्स नेवी के चीफ को सौंपा। वहीं वियतनाम ने भारत के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि यह सिर्फ भारत और वियतनाम की मजबूत दोस्ती का सबूत ही नहीं है बल्कि इससे वियतनाम की साउथ चाइन सी में ताकत भी बढ़ेगी।

आईएनएस कृपाण की खूबियां (INS Kirpan)
आईएनएस कृपाण स्वदेश निर्मित खुकरी श्रेणी की मिसाइल से लैस पोत है। इस जहाज का वजन 1460 टन, 91 मीटर लंबा, 11 मीटर ऊंचा और अधिकतम स्पीड 25 नॉट है. इस जहाज पर क्रू मेंबर्स में 10 अफसर और 116 नाविक होते हैं. ये जहाज सतह से मार गिराने वाली मिसाइलों, मीडियम रेंज की गन और तरह-तरह के हथियारों से लैस है. इसमें चेतक हेलीकॉप्टर ले जाने की क्षमता है

INS Kirpan

28 जून को वियतनाम के लिए हुआ था रवाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पिछले महीने की गई घोषणा के अनुरूप पोत को वियतनाम को उपहार के तौर पर दिया जा रहा है। आईएनएस कृपाण (INS Kirpan) 28 जून को भारत से वियतनाम के लिए रवाना हुआ था और 8 जुलाई को वियतनाम के कैम रान्ह पहुंचा था। नौसेना ने एक बयान में कहा नौसेना प्रमुख की यात्रा भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच उच्च स्तर की द्विपक्षीय रक्षा भागीदारी के साथ-साथ क्षेत्र में आसियान केंद्रीयता की भारत की मान्यता का प्रतीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+