नीरव मोदी की उल्टी गिनती शुरू, प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों से जल्द समझौता करेगी भारत सरकार
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाकर देश छोड़कर भागने वाले नीरव मोदी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारत सरकार नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ जल्द ही समझौता करेगी, जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। पीएनबी घोटाला मामले में ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है। ब्रिटेन की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के चार्ज को स्वीकार किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने नीरव मोदी के मामले में बताया कि भारत सरकार नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ जल्द ही समझौता करेगी। नीरव मोदी जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के खिलाफ अपना मुकदमा हार गया है।
वहीं इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि कनाडा में भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों को धमकी देने की रिपोर्ट मिली हैं। ये धमकियां कनाडा में कुछ असमाजिक तत्वों की ओर से दी गई है। हमने इस बारे में कनाडा के अधिकारियों के पूरे मामले की जानकारी दे दी है। वहीं कनाड़ा की राजधानी ओटावा और दिल्ली दोनों जगहों पर सूचना साझा की है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि कनाडा के अधिकारियों से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है। हम भारतीय नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे ऐसी किसी भी घटना की स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट करें और वहां के दूतावासों का भी ध्यान रखें।
वहीं विदेश मंत्रालय ने अंडमान सागर में फंसे रोहिंग्या शरणार्थियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से एक नाव रवाना हुई, जिसमें 90 लोग थे। 15 फरवरी को नाव का इंजन फेल हो गया था, तब से यह बहती जा रही है। 47 रहने वालों ने UNHCRद्वारा जारी की गई 'म्यांमार नागरिकों की आईडी' को विस्थापित कर दिया गया है, बाकी लोगों के लिए बांग्लादेश के साथ उनके प्रत्यावर्तन के लिए संपर्क किया जा रहा है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications