पठानकोट हमला- पाकिस्तान के जांच दल को भारत आने की अनुमति मिली
नई दिल्ली। पठानकोट आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव वार्ता को टाल दिया गया है। जिसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता के लिए नयी तारीख का जल्द ऐलान किया जाएगा। विकास स्वरूप ने पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान के विशेष जांच दल को भारत आने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की एसआईटी को भारत की ओर से जांच पूरी मदद दी जाएगी।

इसके साथ ही पठानकोट हमले पर पाकिस्तान की कार्यवाही से संतुष्टि जताते हुए कहा कि पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के सदस्यों पर की गयी कार्यवाही महत्वपूर्ण है और यह पहला सकारात्मक कदम है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के ओर से पठानकोट हमले में उठाये जा रहे कदम से भारत संतुष्ट है ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो पाकिस्तान को पठानकोट हमले से जुड़े और सबूत दिये जायेंगे।
वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव जयशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान में अपने समकक्ष से बातचीत की है। ऐसे में दोनों देशों की आपसी सहमति के बाद विदेश सचिव स्तर की बातचीत की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों देश नयी तारीख के बारे में ऐलान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications