Good News: मंगल की कक्षा में स्थापित होने को तैयार मंगलयान

नई दिल्ली। देश के विकास में विज्ञान की भूमिका तय करने के लिए नई सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। दिन-रात एक करके लक्ष्य पूरा करने में लगे इसरो के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की तरफ भेजे स्पेसक्राफ्ट मंगलयान के इंजन को 'एक्ट‍िव' करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

mars mission india

यान इंजन को ऐक्टिव इसलिए किया जा रहा है, ताकि 21 सितंबर इसका टेस्ट किया जा सके। इस प्रक्रिया में 4 सेकंड तक इंजन चालू करके देखा जाएगा कि यह ठीक से काम कर भी रहा है या नहीं।

क्या चल रही है प्रक्रिया-
इस टेस्ट के तीन दिन बाद यानी 24 सितंबर को मंगलयान के इंजन को असली इम्तिहान देगा होगा। उस दिन इंजन को 24 मिनट तक फायर किया जाएगा, ताकि मार्स ऑर्बिटर मिशन की स्पीड स्लो की जा सके और इसे मंगल की कक्षा में स्थापित किया जा सके।

इसरो के वैज्ञानिक इसमें सफल रहे, तो भारत पहली ही कोशिश में कामयाबी हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश होगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने कई कोशिशों के बाद अपने ऑर्बिटर मंगल की कक्षा में स्थापित कर पाए थे।

पिछले साल 30 अक्टूबर को धरती से मंगल की तरफ इस यान को भेजा गया था। तब से अब तक 3 सौ दिन हो चुके हैं और इस वक्त यह 82 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मंगल की तरफ बढ़ रहा है।

मंगल की कक्षा में स्थापित हो जाने के बाद मंगलयान इसके वायुमंडल, खनिजों और संरचना का गहन अध्ययन करेगा। मंगल के वैज्ञानिक अध्ययन के अलावा यह मिशन इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह भारत के लिए दूसरे ग्रहों की जांच करने के सफल अभियानों का आगाज़ करेगा। तो आगे के हालात का जवाब अभी वक्त के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+