आतंकवाद पर खुली पोल, UN ने आतंकी हाफिज सईद को कहा 'साहिब', भड़का भारत
नयी दिल्ली। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को लेकर गुस्कोसा दिखाने के बजाय संयुक्त राष्ट्र ने उसके प्रति नरमी दिखाी है। उनका सम्मान किया है। संयुक्त राष्ट्र की चिट्ठी में आतंकी सरगना हाफिज सईद को 'साहिब' कहकर संबोधित किया गया है । हाफिज को दिए इस सम्मान पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। यूएन के इस संबोधन पर भारत ने नाराजगी दिखाते हुए उसे चिट्ठी लिखकर इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दें कि भारत ने 17 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को आतंकी हाफिज की शिकायत करते हुए चिट्ठी लिखी थी। भारत ने इस चिट्ठी में बताया था कि अफगानिस्तान के हेरात में भारतीय दूतावास पर हुए हमले में लश्कर और हाफिज सईद का ही हाथ था। अब इस चिट्ठी के जवाब में सुरक्षा परिषद समिति के अध्यक्ष गैरी क्वीनलन ने जवाब दिया है, लेकिन उन्होंने इस चिट्ठी में हाफिज सईद को सम्मानजनक शब्द 'साहिब' कहकर संबोधित किया गया है।
गौरतलब है कि हाफिज सईद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका ने करीब 50 करोड़ रुपये का इनाम रखा हुआ। बावजूद इसके यूएन उसे सम्मान दे रहा है। इस चिट्ठी पर भारत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए यूएन से जवाब मांगा है।









Click it and Unblock the Notifications