मसूद अजहर पर चीन के रवैये पर भारत ने जताया विरोध
विदेश मंत्रालय के मुताबिक अकेले चीन ही इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा है। अगर चीन के पोजिशन में बदलाव आता है तो आम सहमति खुद-ब-खुद बन जाएगी।
नई दिल्ली। पठानकोर्ट हमले का मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को प्रतिबंधित किए जाने के प्रस्ताव को लेकर चीन के रवैये पर भारत ने विरोध जताया है। भारत ने चीन के खिलाफ डेमार्श लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि चीन के रवैया में कोई बदलाव नहीं है।

हमने इस मामले को चीनी दूतावास में रखा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र संघ के तीन स्थाई सदस्य देशों अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने भी पेश किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को बैन करने का प्रस्ताव रखा। विकास स्वरुप ने बताया कि अकेले चीन ही इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चीन के पोजिशन में बदलाव आता है तो आम सहमति खुद-ब-खुद बन जाएगी। उन्होंने कहा कि मसूद अजहर को बैन करना आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मुद्दा है।












Click it and Unblock the Notifications