Vande Bharat Sleeper: राजधानी-शताब्दी भी इसके आगे फेल! मिलेंगी एयरलाइन जैसी सुविधाएं, सिर्फ इतना होगा किराया
Vande Bharat Sleeper: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कोलकाता के पास हावड़ा को गुवाहाटी के कामाख्या जंक्शन से जोड़ेगी। यह अल्ट्रा मॉडर्न सर्विस रात भर की यात्रा के लिए डिज़ाइन की गई है, जो पश्चिम बंगाल और असम के बीच हाई-स्पीड रेल कनेक्शन बनाएगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराए को तीन अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है। एक तरफ की यात्रा के लिए 3AC स्लीपर का संभावित किराया लगभग 2,300 रुपए तय किया गया है।

Vande Bharat Sleeper Trains: 2AC-1AC का किराया
यदि आप और अधिक आराम चाहते हैं, तो 2AC के लिए आपको करीब 3,000 खर्च करने होंगे। वहीं, सबसे प्रीमियम अनुभव के लिए 1AC का किराया लगभग 3,600 रखा गया है। इस किराए की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हाई क्वालिटी वाला भोजन (Catering) शामिल है, जो यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान परोसा जाएगा।
Vande Bharat Sleeper Trains: शेड्यूल और रूट
यह ट्रेन मुख्य रूप से एक ओवरनाइट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, जो हावड़ा और कामाख्या के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगी। वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत स्लीपर यात्रियों का करीब 2.5 घंटे का कीमती समय बचाएगी।
यह ट्रेन रात में प्रस्थान करेगी और सुबह तक यात्रियों को उनके गंतव्य पर पहुंचा देगी। यह रूट विशेष रूप से पर्यटन और धार्मिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सीधे तौर पर कोलकाता के पास के क्षेत्रों को असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से जोड़ता है।
Vande Bharat Sleeper Trains: रफ़्तार के साथ सुरक्षा
सुरक्षा के मामले में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन विश्व स्तरीय मानकों को पूरा करती है। इसमें भारत का स्वदेशी 'कवच' (Kavach) ऑटोमैटिक प्रोटेक्शन सिस्टम लगा है, जो किसी भी संभावित टक्कर को रोकने में सक्षम है। रफ़्तार की बात करें तो यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे तक दौड़ने की क्षमता रखती है, लेकिन फिलहाल इसे 120-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाया जाएगा।
इसके अलावा, पूरी ट्रेन में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और इसके ऑटोमैटिक दरवाजे तब तक बंद रहेंगे जब तक ट्रेन स्टेशन पर पूरी तरह रुक न जाए।
होटल जैसा आराम और स्थानीय स्वाद
ट्रेन के भीतर यात्रियों को एयरलाइन जैसा अनुभव देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसमें यात्रियों को 99% कीटाणु मुक्त वातावरण देने के लिए एडवांस डिसइंफेक्टेंट तकनीक का उपयोग किया गया है।
यात्रा के दौरान परोसे जाने वाले भोजन में स्थानीय संस्कृति की झलक मिलेगी। कामाख्या से आने वाली ट्रेन में असमिया व्यंजन और हावड़ा से जाने वाली ट्रेन में बंगाली व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इसके आरामदायक एर्गोनोमिक बर्थ और बेहतरीन सस्पेंशन सिस्टम यह सुनिश्चित करते हैं कि यात्री को रात की नींद में कोई बाधा महसूस न हो।












Click it and Unblock the Notifications