भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार
नई दिल्ली: फिल्म जगत के लिए ये साल काफी बुरा जा रहा है। पहले इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह जैसे दिग्गज सितारों की मौत ने सबको झंकझोर कर रखा दिया, तो वहीं अब एक और बुरी खबर सामने आई है। गुरुवार को मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया (Bhanu Athaiya) का निधन हो गया, वो लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। भानु अथैया भारत की पहली ऑस्कर विजेता थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।
Recommended Video

तीन साल से हालत थी खराब
भानु अथैया के निधन की खबर उनकी बेटी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह भानु अथैया का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आठ साल पहले उनके मस्तिष्क में ट्यूमर का पता चला था। इसके अलावा उनके शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त था। जिस वजह से पिछले तीन सालों से वो बिस्तर पर ही थीं। गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में हुआ।

इस फिल्म के लिए मिला ऑस्कर
अथैया का जन्म कोल्हापुर में हुआ था। इसके बाद वो मुंबई में अपना करियर बनाने आ गईं। उन्होंने अपनी शुरुआत 1956 की सुपरहिट फिल्म सीआईडी से की थी। इसके बाद उन्होंने रिचर्ड एटनबरो के "गांधी" फिल्म में सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। इसी फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर भी मिला था। गांधी फिल्म के डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो के मुताबिक उन्हें फिल्म बनाने में तो 17 साल लगे थे, लेकिन कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अथैया का नाम सेलेक्ट करने में सिर्फ 15 मिनट ही लगे, क्योंकि वो इस काम के लिए एकदम परफेक्ट थीं।

कई दिग्गजों के साथ किया काम
अथैया ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान में भी कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। साथ ही श्रीदेवी की फिल्म 'चांदनी' में भी अपने हुनर से चार चांद लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने आशुतोष गोवारिक और गुलजार जैसे दिग्गजों के साथ भी काम किया। अपने पांच दशक के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन किया। 2012 में अथैया ने अपने ऑस्कर पुरस्कार को मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की अकादमी को सुरक्षित रखने के लिए दे दिया था।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications