क्या आप भी करना चाहते हैं भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज की सवारी, किराए से टूर पैकेज तक, जानिए हर जानकारी
भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज MV Empress को चेन्नई से श्रीलंका के लिए रवाना करते हुए केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा,अब देश में क्रूज पर्यटन क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरूआत हो गई है।

India first international cruise MV Empress: भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज एमवी एम्प्रेस लॉन्च कर दिया है। केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई में सोमवार को भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज जहाज एमवी एम्प्रेस को चेन्नई से श्रीलंका के हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
750 यात्रियों को लेकर एमवी एम्प्रेस अपने पांच दिवसीय क्रूज के दौरान श्रीलंका के तीन बंदरगाहों का दौरा करेगी। चेन्नई में इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल की भी शुरुआत की गई है, जिसे 17.21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया।
तो अगर आप भी भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज एमवी एम्प्रेस की सवारी करना चाहते हैं तो आपको ये बातें जान लेनी चाहिए।
- 1. एमवी एम्प्रेस चेन्नई से निकलकर श्रीलंका में तीन बंदरगाहों हंबनटोटा, त्रिंकोमाली, और कांकेसंथुराई का दौरा करेगी।
- 2. एमवी एम्प्रेस पर पलब्ध टूर पैकेज दो रातों, तीन रातों, चार रातों और पांच रातों के लिए होगा। जिसकी कीमत दो लोगों के लिए 86,383 रुपये से शुरू होती है।
- 3. इसके लिए आप टिकट की बुकिंग Yatra.com या फिर cordeliacruises.com से करा सकते हैं। यहां पर आपको बुकिंग डिटेल और टूर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
- 4. भारत में यूं तो कैसीनो के खेल प्रतिबंधित हैं लेकिन इस क्रूज जहाज पर मेहमान उन्हें बोर्ड पर खेल सकते हैं। हालांकि ऑपरेटरों का कहना है कि यह केवल अंतरराष्ट्रीय समुद्रों पर ही खेला जाएगा।
- 5. MV Empress सर्विस को चेन्नई के इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल से लॉन्च किया गया, जिस पर 17.21 करोड़ की लागत आई है।
- 6. चेन्नई पोर्ट पर विकसित आधुनिक क्रूज टर्मिनल 2880 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है। जहां एक समय में 3000 यात्री आ सकते हैं।
- 7. यह क्रूज सर्विस 2022 में पहले अतुल्य भारत अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन के दौरान चेन्नई पोर्ट और मैसर्स वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए एक समझौते का परिणाम है।
- 8. सरकार 2024 तक तीन नए अंतरराष्ट्रीय क्रूज बंदरगाहों का निर्माण करने की योजना बना रही है। जिसमें क्रूज जहाजों की संख्या 2023 में 208 से बढ़कर 2030 में 500 और 2047 तक 1100 होने की उम्मीद है।
- 9. सरकार का कहना है कि क्रूज सर्विस का लाभ उठाने वाले यात्रियों की संख्या 2030 में 9.5 लाख से बढ़कर 2047 में 45 लाख हो जाने की संभावना है।
- 10. सरकार का कहना है कि हम अंडमान, पुडुचेरी और लक्षद्वीप मार्गों पर भी नए क्रूज पर्यटन टर्मिनल विकसित करने की योजना पर काम जारी है। भारत, थाइलैंड और म्यांमार के बीच आवागमन के लिए भी नौका मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर काम कर रही है।
More From
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications