ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक, 21 को आधा झुका रहेगा तिरंगा

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का चॉपर दुर्घटना में निधन हो गया। जिसको लेकर भारत ने एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि इब्राहिम रईसी के सम्मान में 21 मई को पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

Iranian President Ebrahim

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

पीएम ने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+