पिछले 24 घंटों में 78,761 नए कोरोना केस, देश में आंकड़ा 35 लाख के पार

नई दिल्ली: केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। जिस वजह से अब रोजाना 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं, हालांकि इस बीच एक राहत भरी बात भी सामने आई है, जहां 27 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए एक बात साफ हो गई है कि कोरोना की वैक्सीन आने तक देश में ऐसा ही हाल रहेगा।

Recommended Video

    Corona in India : 24 घंटे में सबसे ज्यादा 78,761 New Case, कुल आंकड़ा 35 लाख पार | वनइंडिया हिंदी
    corona

    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 78,761 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 948 की मौत हुई है। ऐसे में अब देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 35,42,734 हो गई है। जिसमें से 27,13,934 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि कुल 63,498 मरीजों की मौत हुई है। जिस वजह से अब देश में एक्टिव केस की संख्या 7,65,302 ही है। वहीं देश की रिकवरी दर 76 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.79 के आसपास है, जोकि बाकी देशों की तुलना में काफी कम है।

    मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर अब तक 7.64 लाख मामले सामने आए हैं। साथ ही 24103 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के बाद 4.15 लाख मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे नंबर पर, जबकि 4.14 लाख मामलों के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे नंबर पर है। वहीं देश में अब 10 राज्य ऐसे हो गए हैं, जहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। इसमें असम भी शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+